एक्सप्लोरर

बॉलीवुड के जुबली कुमार उर्फ राजेंद्र कुमार ने कैसे किया एक खाट को मशहूर, किस्सा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार जिन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में देकर हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया, इसीलिए उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जुबली कुमार भी कहा जाता था

बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार जिन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में देकर हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम अमर कर लिया, इसीलिए उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जुबली कुमार भी कहा जाता था, हम यहां बात कर रहे हैं सुपरस्टार राजेंद्र कुमार जिन्होंने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया था जिसे शायद ही आज तक किसी और ने हासिल किया हो। राजेंद्र कुमार ऐसे एक्टर थे जिनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं थीं। इसी वजह से राजेन्द्र कुमार को इंडस्ट्री में जुबली कुमार बुलाया जाने लगा। इसी के चलते आज की इस स्टोरी में हम आपको राजेंद्र कुमार से जुड़ा एक मजेदार किस्सा आपको बताते हैं।

Rajendra

ये तब की बात है जब राजेंद्र कुमार हीरो बनने के लिए मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर पहुंचे। वहां पुरानी बिल्डिंग में एक गेस्ट हाउस हुआ करता था,  जिसका नाम था बॉम्बे गेस्ट हाउस, जिसपर लिखा हुआ था- ये गेस्ट हाउस केवल एक्टर बनने आए लोगों के लिए ही है। खबरों की माने तो इस गेस्ट हाउस में धर्मेंद्र से लेकर राज कुमार जैसे लोग आकर रुके थे। जब राजेंद्र कुमार मुंबई आए तो वो भी इसी गेस्ट हाउस में आकर रुके। इस गेस्ट हाउस में राजेंद्र एक खाट पर सोया करते थे। फिर जब राजेंद्र कुमार बॉलीवुड में बड़े स्टार बन गए तो उस गेस्ट हाउस के एजेंट ने उस खाट की मार्केटिंग करनी शुरू कर दी। वो एजेंट लोगों से कहता कि इस खाट पर सोने की वजह से ही राजेंद्र कुमार फिल्मों के जुबली कुमार बने हैं। इतना ही नहीं बाद में जो लोग उस गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आए तो वो उस खाट पर सोने के लिए कहते थे, और उसका किराया दिया करते थे, इस तरह राजेंद्र कुमार जिस खाट पर सोते थे वो भी मशहूर हो गई।

Sunil

आपको बता दें कि राजेंद्र कुमार ने साल 1950 में फिल्म वचन से अपने बॉलीवुड सफर की शुरूआत की थी। लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें पहचान मिली फिल्म मदर इंडिया से। उनसे जुड़ी एक और बात है कि जब वो बॉलीवुड में अपना नाम बना रहे थे तब राजेंद्र को एक बंगला पसंद आया और उन्होंने वो बंगला खरीद लिया, लेकिन लोगों का ऐसा मानना था कि वो एक भूत बंगला है, पर राजेंद्र कुमार ने जब से इस बंगले को खरीदा उनका करियर सिर्फ ऊपर ही उठा।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget