एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं Bobby Deol और Govinda दोनों ही तोड़ चुके हैं Neelam का दिल

बॉलीवुड की दुनिया में एक के बाद एक कई प्रेम कहानियां सुनने को मिली हैं और आगे भी मिलती रहेंगी। एक तरफ जहां कुछ लव स्टोरी ने शादी की मजिंल को पा लिया तो वहीं दूसरी तरफ बहुत सी लव स्टोरी रास्ते में ही अधूरी रह गई

कई दशकों से बॉलीवुड की दुनिया में एक के बाद एक कई प्रेम कहानियां सुनने को मिली हैं और आगे भी मिलती रहेंगी। एक तरफ जहां कुछ लव स्टोरी ने शादी की मंजिल को पा लिया तो वहीं दूसरी तरफ बहुत सी लव स्टोरी रास्ते में ही अधूरी रह गई, ऐसी ही प्रेम कहानी हैं गोविंदा- नीलम और नीलम-बॉबी देओल की।

Neelam

एक वक्त था जब बॉबी देओल और नीलम एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, दोनों का रिश्ता 5 साल तक चला था, उस वक्त दोनों को कई जगहों पर साथ में देखा जाता था, बॉबी और नीलम हाथों में हाथ डाले पब्लिक इवेंट्स में भी जाया करते थे, लेकिन जब इन खूबसूरत कपल का ब्रेकअप हुआ तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि अब ये दोनों साथ नहीं हैं। दोनों के अलग होने की खबर मीडिया में तेजी से फैलने लगी। उस वक्त नीलम ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि- 'हां ये बात सही है कि मैं और बॉबी अब साथ नहीं हैं। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं हैं, लेकिन इस वक्त बहुत सी अफवाह यहां फैल रही हैं और मैं ये बिल्कुल नहीं चाहती कि लोग किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन करें'।

 bobby

आपको बता दें कि उस वक्त दोनों के ब्रेकअप की वजह पूजा भट्ट को बताया जा रहा था। हर तरफ यही खबरें थी कि बॉबी की लाइफ में पूजा भट्ट आ चुकीं है जिसकी वजह से उन्होंने नीलम से दूरी बना ली है। जब इस बारे में नीलम से इंटरव्यू में पूछा गया तो नीलम ने साफ किया कि- 'ये सब गलत है, मैंने पूजा भट्ट की वजह से बॉबी से ब्रेकअप नहीं किया है और ना ही किसी और एक्ट्रेस की वजह से। हम दोनों ने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है'।

govinda

इसके बाद बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा और नीलम के अफेयर के चर्चे भी खूब होते थे। गोविंदा ने भी अपने एक इंटरव्यू में नीलम से ब्रेकअप और सुनीता से शादी की बात की थी।गोविंदा ने कहा कि- "हां मैं सुनीता से प्यार करता हूं और उससे शादी करना चाहता हूं तो इससे कौन सी गलत बात है? मुझे लगता है प्यार पर किसी भी इंसान का बस नहीं चलता, अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसमें कोई भी कुछ नहीं कर सकता"। गोविंदा ने आगे कहा- 'नीलम एक बहुत ही प्यारी लड़की है, हर आदमी उनकी जैसी लड़की को अपनी जीवन साथी के रूप में देखना चाहेगा, पर हमारी जिंदगी का दूसरा पहलू भी होता है, मुझे किसी और से प्यार हो गया, मैं सुनीता की तरफ अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकता, एक अच्छा इंसान एक का हाथ छोड़कर दूसरे का फिर तीसरे का हाथ नहीं थामता'।

Neelam

खैर बॉबी देओल और गोविंदा दोनों के दिल तोड़ने के बाद भी नीलम आज एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। नीलम आज एक्टर समीर सोनी के साथ अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget