एक्सप्लोरर

Lockdown के बीच गोंडा में खूनी संघर्ष, गोलीबारी में दो की मौके पर मौत;4 गंभीर रूप से घायल

Lockdown के बीच गोंडा में खूनी संघर्ष की खबर सामने आई है। जहां गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गोंड़ा, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस की वजह से जहां पूरा देश लॉकडाउन है, तो वहीं यूपी के गोंडा जिले में गोलीबारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में गोली चली। जहां गोली लगने एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये विवाद मनरेगा मजदूरों को पैसा देते समय हुआ। बैंक के बाहर मजदूरों की लाइन लगी थी, तभी अचानक ताबड़तोड़ गोली चलने लगी। जिला पंचायत सदस्य और उसे गुर्गों पर फायरिंग का आरोप लगा है। ये घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी गांव की है।
खूनी संघर्ष में दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब मजदूरों को मनरेगा का पैसे देते समय बैंक के बाहर गोलियों के आवाजें सुनाई दीं। दो पक्षों में हुए इस खूनी गैंगवार में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
तनाव के बीच गांव में पुलिस फोर्स तैनात
इस घटना के बाद मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पूरा मामला वर्चस्व की लड़ाई को लेकर था, जिसके चलते कई राउंड गोलियां चलीं। जिसमें कई लोग घायल हुए और दो की मौके पर मौत हो गई। इस पूरे मामले पर देवीपाटन मंडल के उपमहानिरीक्षक ने कहा है कि घटना की सूचना पर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर गए हैं।
बेगमगंज थाना क्षेत्र के परास गांव का मामला
पूरा मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के परास गांव का है। जहां मनरेगा घोटाले को लेकर मृतक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा का कार्य दिखाकर मजदूरों के खाते में पैसा डलवाया गया और उसके बाद दबाव बनाकर पैसा निकलवाया गया। आज जब मनरेगा की जांच टीम मौके पर आई, तो उसी वक्त विपक्षी प्रधान पक्ष की तरफ से गाली- गलौज होना लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच की इस कहासुनी ने खूनी रंग ले लिया।
पुरानी रंजिश में हुआ कत्ल
आरोप है कि प्रधान के पक्ष की तरफ से अंधाधुन फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी व कन्हैयालाल, चार अन्य को गोली लगी। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी और कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अन्य का इलाज जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। देवीपाटन मंडल जोन के डीआईजी का कहना है गोली लगने से 2 लोगों की मौत हुई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक व पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस वैधानिक कार्यवाही में लगी है।
बताया जा रहा है कि मृतक लाठी सिंह  बेगमगंज में पुराने सपा के नेता रहे हैं। इस पूरी घटना का आरोप जिला पंचायत सदस्य पर लग रहा है और जिला पंचायत सदस्य की माता ग्राम प्रधान हैं। इन दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते लॉकडाउन में भी खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 2 की मौत हो गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget