एक्सप्लोरर

ब्लैकमेल कर करोड़ों ऐंठना चाहती थी महिला, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने बताई पूरी दास्तान

केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए कहा की चुनाव प्रचार के दौरान उनसे 24 मार्च को आलोक नाम का एक शख्स मुझसे मिला।

नोएडा, एबीपी गंगा। गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने की आरोपी तथाकथित एक न्यूज चैनल की महिला पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस ब्लैकमेलिंग के पीछे पूरा नेक्सस लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी तकरीबन आधा दर्जन लोग और पुलिस की रडार पर हैं। वही महेश शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए कहा की चुनाव प्रचार के दौरान उनसे 24 मार्च को आलोक नाम का एक शख्स मुझसे मिला। जिसने अपना परिचय रचना सल्यूशन कंपनी के सीईओ के रूप में दिया उसने मुझसे कहा की मैं आपके चुनाव प्रचार में मदद करना चाहता हूं और अपनी पूरी टीम के साथ आपका चुनाव प्रचार करूंगा। आरोपी अलोक को समाज सेवी उषा यादव लेकर आई जिनसे मुलाकात के बाद हमने उन्हें अजय शर्मा जी के पास भेज दिया की आप इनसे बात कर लें और क्या मदद कर सकते हैं इन्हे बता दें।

जिसके बाद वो अजय के संपर्क आये और अजय के पास उनका फोन आया और फिर कल और आज मेरे नंबर पर फोन आया और उसके बाद ये सारा कांड हुआ। जिस समय अजय मिला था उसने चैनल में मदद करने की भी बात कही थी और पार्टनर बनाने का लालच भी दिया था। जिसके बाद डॉ महेश शर्मा ने आलोक से चुनाव बाद मिलने को कहा। और एक लेटर के साथ आज आलोक ने एक 22 वर्षीय युवती को भेजा और उस लेटर में लिखा था की आप मुझे 8 करोड़ रुपये दो साल के लिए आसान तरीके से दे दे लोन के रूप में और हम आपको अपने संस्थान में 40 प्रतिशत का पार्टनर बना लूंगा और मैं और मेरे लोग 60 प्रतिशत के हकदार होंगे।

महेश शर्मा ने वो लेटर भी मीडिया के सामने पढ़कर सुनाया और उन्हें जो जान से मरने की धमकी दी वो रिकॉर्डिंग भी सुनवाई। उनका कहना है की पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है और जो लोग भी इसमें शामिल होंगे वो बेनकाब होंगे लेकिन उन्होंने एक बात जरूर कही की इसमें और भी कई पत्रकार शामिल हैं जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं उषा ठाकुर से कोई शिकायत नहीं होना भी कहा।

दोपहर के एक बजे करीब नोएडा के कैलाश अस्पताल पर एकाएक पुलिस की गड़िया आ कर खड़ी होने लगी फिर एसपी सिटी मौके पर पहुंच गईं और जब एसएसपी वैभव कृष्ण भी एक घंटे बाद मौके पहुंचे तो वहां हलचल मचने लगी और मीडिया के सभी पत्रकार मौके पर पहुंच गए और अटकलों और चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। करीब पांच बजे एसएसपी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के साथ बाहर आए और बताया की सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का फोन आया की कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। इसमें 45 लाख रुपये सोमवार की शाम तक और शेष रकम बुधवार तक देने को कह रहे हैं। यह सन्देश लेकर एक युवती आई थी। उसने एक पत्र दिया, जिसमे कहा गया है कि उसके पास एक वीडियो और आडियो है। अगर पैसे नहीं मिले तो वो उसे मीडिया को दे देगा। एसएसपी ने बताया कि वीडियो चुनाव से पहले का है, जिसमे पांच छह लोग चुनाव के बारे में चर्चा कर रहे हैं। उस वीडियो में केंद्रीय मंत्री भी मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई युवती अपने को प्रतिनिधि न्यूज चैनल की पत्रकार बता रही है। हालांकि नोटबंदी के बाद आर्थिक दिक्कतों के कारण वह चैनल बंद हो गया है। पूछताछ में पता चला है, कि इससे पहले भी इन लोगों ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की है। उन सभी मामलो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक संगठित गिरोह है जो लोगों को ब्लैकमेल कर ठग लेता है। युवती के पास से एक टैब मिला है, उसमे कुछ वीडियो और आडियो क्लिप है, जिसकी जांच की जा रही है। पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आये हैं, उनकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget