एक्सप्लोरर

'औरंगजेब की कब्र दिखानी है तो BJP मुख्यालय ले आओ..', राकेश टिकैत ने कसा सरकार पर तंज

Rakesh Tikait News: बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा औरंगजेब को लेकर सवाल किया कि उसकी कब्र भारत में क्यों हैं. अगर उसकी कब्र को इतना दिखाना ही है तो उसे बीजेपी मुख्यालय में ले आओ.

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार को उन्नाव पहुंचे जहां उन्होंने किसान महापंचायत कार्यक्रम में शिरकत की. यह आयोजन शहर के नार्मल स्कूल मैदान में किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसानो की संख्या उमड़ी. इस दौरान टिकैत ने सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि देश पर पूंजीपतियों ने कब्जा कर लिया है. अब रोटी भी बाजार की वस्तु बनने जा रही है.  

राकेश टिकैत ने इस दौरान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार कृषि सुधारों के नाम पर किसान हितों की अनदेखी कर रही है. उन्होंने किसानों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसान मजबूत रहेंगे तो ही सरकार झुकेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में नीतियां बना रही है, जिससे किसान, मजदूर और आम जनता को नुकसान हो रहा है. 

औरंगजेब के मुद्दे पर क्या बोले राकेश टिकैत
महापंचायत के दौरान जब उनसे इतिहास से जुड़े बयानों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने औरंगजेब को आक्रांता करार देते हुए उन्होंने सवाल किया कि उसकी कब्र भारत में क्यों है. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, अगर उसकी कब्र को इतना दिखाना ही है तो उसे बीजेपी मुख्यालय में ले आओ और वहीं से उसे दिखाओ. वहीं उन्होंने राणा सांगा को देश के इतिहास का एक महान योद्धा बताया और कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. 

टिकैत ने कहा कि सरकार ऐसे मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान असल समस्याओं से भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है. जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, वे सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे. उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और किसानों के अन्य लंबित मुद्दों को हल करने की मांग दोहराई. महापंचायत में हजारों किसानों ने भाग लिया. 

किसान नेताओं ने एक सुर में सरकार की नीतियों का विरोध किया और आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. महापंचायत में कई स्थानीय किसान नेताओं ने भी अपने विचार रखे और किसानों से संगठित रहने की अपील की.

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget