एक्सप्लोरर

UP Politics: पसमांदा नहीं बल्कि सारे मुसलमानों को साथ लाने की कोशिश में बीजेपी, अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाई ये रणनीति

बीजेपी इस सम्मेलन को ठीक उसी जगह करने जा रही है जहां से अब तक मुसलमानों का साथ पार्टी को नहीं मिला. सीसामऊ विधानसभा पिछले 25 वर्षों से समाजवादी पार्टी के पास है.

UP News: भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों मुसलमानों को अपने पक्ष में लाने के लिए प्रदेशभर में पसमांदा सम्मेलन आयोजित किए. लेकिन अब पार्टी ने अपनी रणनीति को बदलते हुए संपूर्ण मुसलमानों को पार्टी के साथ जोड़ने का प्लान बना लिया है. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद की माने तो कानपुर में जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. जिसमें पसमांदा ही नहीं बल्कि संपूर्ण मुस्लिम समाज को भारतीय जनता पार्टी की रीत और नीति को समझाते हुए उनसे जुड़ने की अपील की जाएगी.

बीजेपी इस सम्मेलन को ठीक उसी जगह करने जा रही है जहां से अब तक मुसलमानों का साथ पार्टी को नहीं मिला. सीसामऊ विधानसभा पिछले 25 वर्षों से समाजवादी पार्टी के पास है जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र भी दो बार से बीजेपी नहीं जीत पा रही. इसलिए पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने रणनीति बनाई है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जाजमऊ इलाके में या फिर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हलीम मुस्लिम कॉलेज में इस बड़े सम्मेलन को आयोजित कराया जाएगा. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद कहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मुस्लिमों को बराबर से मिला है और भारतीय जनता पार्टी ने पहले मुस्लिमों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया है. इसलिए अब मुस्लिमों को यह समझाने के बाद उनसे उनका समर्थन लेने का वक्त है.

5 लाख के करीब हैं मुस्लिम मतदाताओं की संख्या

कानपुर महानगर में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या साढ़े चार से 5 लाख के करीब है. इसमें करीब 30 फ़ीसदी पसमांदा मुसलमानो की आबादी है भारतीय जनता पार्टी की शुरुआती रणनीति के अनुसार यदि 30% मुस्लिम समाज के लोग उसके साथ आ जाते हैं तो आगे की स्थिति और भी बेहतर होती जाएगी लेकिन अब पसमांदा के अलावा संपूर्ण मुस्लिम समाज को भारतीय जनता पार्टी अपने साथ जोड़ने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान में है.

ये भी पढ़ें- 

Gangster Case: मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में 10 साल की सजा, गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget