एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बाराबंकी में उपेंद्र सिंह रावत का 'डैमेज' यूं कंट्रोल करेगी BJP? कांग्रेस नेता पर लगाएगी दांव!

Barabanki Loksabha Election: लोकसभा उम्मीदवार के चुनावी मैदान से हट जाने पर बीजेपी को बाराबंकी में संकट पैदा हो गया है. बीजेपी ने दूसरी बार उपेंद्र सिंह रावत पर भरोसा जताया था.

UP Lok Sabha Election 2024: बाराबंकी से मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने चुनावी रणक्षेत्र में उतरने से दूरी बना ली है. बीजेपी ने दूसरी बार उपेंद्र सिंह रावत पर भरोसा जताया था. टिकट मिलने के एक दिन बाद वर्तमान बीजेपी सांसद का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गया. मैदान से हटने पर बाराबंकी में बीजेपी के लिए डैमैज कंट्रोल की चुनौती पैदा हो गई है. लोकसभा उम्मीदवार के चुनावी मैदान से हट जाने पर बीजेपी को बाराबंकी में चेहरे की तलाश है.

बाराबंकी में कैसे डैमैज कंट्रोल करेगी बीजेपी?

बाराबंकी आरक्षित लोकसभा सीट है. समीकरण देखते हुए रावत समाज को भी बीजेपी का टिकट मिलने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि बीजेपी दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है. दांव लगाने के लिए बीजेपी को सेंधमारी का विकल्प बचता है. कांग्रेस दलित नेता पीएल पुनिया के बेटे को बाराबंकी से लोकसभा उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है. बीजेपी कांग्रेस में सेंधमारी कर बड़ा दांव खेल सकती है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता तनुज पुनिया को पाले में कर बीजेपी बाराबंकी में डैमेज कंट्रोल कर सकती है.

कांग्रेस में सेंध लगाकर सीट पर करेगी कब्जा?

पिता पीएल पुनिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं. पिछले दिनों पीएल पुनिया की दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेता से मुलाकात की चर्चा उड़ी थी. मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि बाराबंकी से बेटे को बीजेपी का टिकट मिलने पर पिता पाला बदल सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि तनुज पुनिया को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है. कांग्रेस के संभावित  लोकसभा प्रत्याशी को हार का डर सता रहा है. इसलिए सुनील बंसल के जरिए अमित शाह से मुलाकात करने की कोशिश में हैं. पीएल पुनिया के बेटे की मंशा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी से चुनाव लड़ने की है. 

UP News: 'मदरसा बंद करना चुनावी स्टंट', संभल पहुंचे कांग्रेस सासंद इमरान प्रतापगढ़ी का BJP पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से पहले पर्दे से ढकी गईं शराब की दुकानें, सावन से पहले प्रशासन की बड़ी पहल
कांवड़ यात्रा से पहले पर्दे से ढकी गईं शराब की दुकानें, सावन से पहले मुजफ्फरनगर में बड़ी पहल
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget