एक्सप्लोरर

युवा संकल्प यात्रा में मेरठ पहुंचे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

मेरठ पहुंचे BJP प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए तीखा प्रहार किया है. उनका कहना है कि एसपी-बीएसपी और कांग्रेस को आतंकवाद में वोट और हमारे राष्ट्रवाद में खोट दिखाई देता है

मेरठः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर BJP ने अपनी कमर कस ली है. मिशन 2022 को फतह करने के लिए एक तरफ बीजेपी किसानों को मथने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ युवाओं में भी जोश भरने का काम किया जा रहा है. मेरठ पहुंचे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने एसपी-बीएसपी और कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस को आतंकवाद में वोट और हमारे राष्ट्रवाद में खोट दिखाई देता है.

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़क पर भारत माता की जय बोलने वालों को जनता खुद समझ जाती है कि सपा, बसपा या कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं बल्कि बीजेपी का कार्यकर्ता है. दरअसल युवा संकल्प यात्रा में पंकज सिंह बतौर मुख्य अतिथि मेरठ पहुंचे थे. काली पल्टन मंदिर से शहीद स्मारक तक निकाली गई इस युवा संकल्प यात्रा में पकज सिंह शामिल हुए और फिर शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया और अमर जवान ज्योति पर भी शहीदों को याद किया. 

अखिलेश यादव पर किया कटाक्ष

इस दौरान पंकज सिंह विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरस रहे थे. स्वतंत्रता दिवस पर मुरादाबाद में सपा नेता के राष्ट्रगान नहीं बोल पाने का मुद्दा भी उन्होंने खूब उठाया. अखिलेश यादव पर सीधे हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने उन्हें प्रदेश से बाहर कर दिया है और कांग्रेस के नेता को ट्विटर ने बाहर कर दिया है. उनका इशारा राहुल गांधी की तरफ था. प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने ये भी कहा कि जब बुल्डोजर निकलता है तो जनता समझ जाती है कि कोई तानाशाह मिट्टी में मिलने जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
Afghanistan News Live: UNSC की बैठक में भारत ने कहा- पड़ोसी होने के नाते हमारे लिए अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय

Afghanistan Crisis Photos: काबुल एयरपोर्ट पर भयावह नज़ारा, हजारों की भीड़ देश छोड़ने को बेचैन

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget