एक्सप्लोरर

UP Election: भदोही की तीनों सीटों पर लहराएगी किसकी पताका? जानिए- हर सीट का सियासी समीकरण

Bhadohi: यूपी चुनाव के अंतिम चरण में भदोही में चुनाव संपन्न हो गए. इस जनपद में तीन विधानसभा सीटें आती हैं. जानिए इन तीनों सीटों का सियासी समीकरण जिसके आधार पर तय होगा कि कौन यहां फतह हासिल करेगा.

Bhadohi Election 2022: भदोही जनपद में अंतिम चरण के हुए मतदान में जनपद के 28 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. अब इन चुनावों में किस उम्मीदवार को किस्मत जगेगी और किसको पराजय का सामना करना पड़ेगा इसका पता तो गुरुवार 10 मार्च को ही लगेगा. भदोही में तीन विधानसभा सीटें आती हैं. सोमवार को यहां के कुल 11,96,852 मतदाताओं में से 56.90 प्रतिशत वोटरों ने ही मतदान किया. इस जनपद में तीनों विधानसभा सीटों पर सपा, बसपा, कांग्रेस और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. तीनों सीटों पर 28 दावेदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा प्रत्याशी विधानसभा भदोही से चुनाव मैदान में हैं, जबकि ज्ञानपुर में 9 और औराई में 7 दावेदार अपनी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं.
 
भदोही विधानसभा सीट पर कमजोर दिखी सपा
भदोही विधानसभा सीट से सपा के जाहिद बेग, भाजपा से रवींद्रनाथ त्रिपाठी, कांग्रेस से वसीम फिरोज, बसपा से हरिशंकर, आम आदमी पार्टी से कलाधर, जनता दल यूनाइटेड से डीएम सिंह गहरवार, लोकदल से पंकज कुमार द्विवेदी, स्वर्ण भारत पार्टी से महेश कुमार, AIMIM से रविशंकर, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से श्यामलाल, जन अधिकार पार्टी से श्वेता कुमारी और निर्दल के रूप में बिंदू देवी चुनाव मैदान में हैं. यहां बीजेपी और सपा में कड़ी टक्कर है. लेकिन आखिरी दौर में अखिलेश यादव समेत कोई बड़ा चेहरा यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से सपा को नुकसान हो सकता है. योगी आदित्यनाथ यहां प्रचार के लिए पहुंचे थे.
 
ज्ञानपुर सीट का सियासी समीकरण
ज्ञानपुर विधानसभा सीट से बसपा के उपेंद्र कुमार सिंह, समाजवादी पार्टी से रामकिशोर बिंद, कांग्रेस से सुरेश चंद्र मिश्र, स्वर्ण भारत पार्टी से धर्मराज, भारतीय मानव समाज पार्टी से रामधनी, प्रमासपा से विजय मिश्र, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी से विपुल दुबे, अंजान आदमी पार्टी से स्वतंत्र कुमार और निर्दल के रूप में वीरेंद्र त्रिपाठी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यहां प्रमासपा के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा से सपा के रामकिशोर बिंद और भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के विपुल दुबे चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करते नजर तो आ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव के मैदान में दो दशक से लगातार जीत हासिल कर रहे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा इस बार भी ये सिलसिला जारी रख पाते हैं या नहीं.
 
औराई सीट पर कौन मारेगा बाजी
औराई विधानसभा (सुरक्षित) सीट से सपा से अंजनी, बसपा से कमलाशंकर, भाजपा से दीनानाथ भास्कर, कांग्रेस से संजू देवी, आम आदमी पार्टी से कविता राय, AIMIM से टेढ़ई जैसे तमाम उम्मीदवार मैदान में है. हालांकि औराई सीट पर भाजपा के दीनानाथ भास्कर और सपा की अंजनी सरोज में लड़ाई देखी जा रही है.
 
यूपी चुनाव 2022 के रण में इस बार खास बात ये रही कि बसपा से चाहे वो मायावती हों या कोई अन्य बड़ा नेता किसी ने इस क्षेत्र में कोई बड़ी रैली नहीं की. इस जनपद में बसपा काफी कमजोर दिख रही है, वहीं सपा की ओर से भी अखिलेश के यहां नहीं पहुंचने से चुनाव फीका दिखाई दिया, लेकिन सपा का परंपरागत साथ है यही वजह है कि वो भाजपा का खासी टक्कर देती दिख रही है. भदोही में किसकी पताका लहरा पाता है इसका पता तो 10 मार्च को ही लगेगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
'बाबरी पर आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात...'राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस-सपा पर भड़के CM
Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget