एक्सप्लोरर

Samajwadi Party Candidates List पर बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा- ये परिवार से बाहर नहीं सोच सकते

UP By Election के लिए समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं. अब इस पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं.

UP By-election 2024: समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगातार लगता रहा है.आज समाजवादी पार्टी ने जिन 6 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारे हैं उसमें भी पांच सीटों पर नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट दिया है. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में होने वाले 10 सीटों के उप चुनाव पर आज 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. बीजेपी ने इसको लेकर सपा को घेरा है.

इन्हें मिला आज टिकट
समाजवादी पार्टी में करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव,सीसामऊ  विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी,मिल्कीपुर सीट से अजीत प्रसाद ,फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी ,कटेहरी सीट से शोभावती वर्मा और मझवां सीट से ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया है.

ये प्रत्याशी नेताओं के परिवार से
समाजवादी पार्टी द्वारा करहल सीट पर जिन तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है वह अखिलेश यादव के परिवार के हैं और रिश्ते में अखिलेश यादव के भतीजे लगते हैं.सीसामऊ सीट से नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया है वह सीसामऊ से सिटिंग विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं. मिल्कीपुर सीट से अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है. कटेहरी की सीट से अंबेडकर नगर  से सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. वो इसके पहले जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, वहीं मझवां सीट से पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने इस बाबत एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का डीएनए परिवार और अपराध पर आधारित है.लोकसभा के चुनाव में यादव जाति से जितने भी लोगों को टिकट दिया वह सब मुलायम सिंह यादव के रक्त संबंधियों को ही मिला.अब विधानसभा में भी पांच परिवारों से पांच लोगों को टिकट दिया गया है यानी सामान्य जो कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में काम करता है उनका विचार करने की आवश्यकता है कि उनका टिकट न देकर कहीं ना कहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है. अब यूपी की जनता परिवार और अपराधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और इस उप चुनाव में सपा को 10 की दसों सीटों पर हराएगी हरियाणा में जिस तरीके से जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट पड़ा है वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी वोट विकास के नाम पर पड़ेगा.

थप्पड़ कांड के शिकार विधायक योगेश वर्मा बोले- गिरेबान पर हाथ डालने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget