एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा के इस फैसले पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- 'अपनी सनातन विरोधी परंपरा कायम रखी'

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने मेरठ से एडवोकेट भानु प्रताप सिंह से अपना प्रत्याशी बनाया है, जिसे लेकर अब बीजेपी ने अखिलेश यादव के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मेरठ सीट से एडवोकेट भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है. जिनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सनातन विरोधी बातें करते दिख रहे हैं. इस लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने सपा पर सवाल उठाए हैं. 

बीजेपी ने सपा प्रत्याशी भानु प्रताप का पुराना वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहे हैं मैं कह रहा हूं कि इस देश में जितने मंदिर है सबको तोड़ दिया जाए. मंदिरों से क्या मिला है. मंदिरों की जगह इस देश में स्कूल, कॉलेज बनाइए.. वहीं मस्जिद को लेकर वो कहते हैं कि वहां तो सिर्फ अल्लाह की इबादत होती है वो और कुछ नहीं करते. 

बीजेपी ने इस पर जताई आपत्ति
इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी ने सपा पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि इससे अखिलेश यादव की मानसिकता प्रदर्शित हो रही है. यूपी बीजेपी ने कहा, 'समाजवादी पार्टी ने अपनी सनातन विरोधी परंपरा को लोकसभा चुनाव 2024 में कायम रखा है. इस परंपरा को निभाते हुए एक बार फिर से एक घोर सनातन विरोधी को टिकट देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी मानसिकता को प्रदर्शित किया है.'


 
बीजेपी ने आगे कहा, 'लोकसभा चुनाव 2024, में अपना वोट देने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि देश को विकास पथ पर अग्रणी बनाने वाली भाजपा सरकार को चुनना है या फिर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को.' यूपी बीजेपी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हिन्दू विरोधी चेहरा सामने आ गया है. दिन-रात हिन्दू धर्म के प्रति उगलने वाले को टिकट से नवाजा है. 

ये पहली बार नहीं है जब सपा पर बीजेपी ने इस तरह के आरोप लगाए हों. इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में रहते हुए अपने सनातन विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे. उन्होंने रामचरितमानस से लेकर हिन्दू देवी देवताओं को लेकर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियां की, तब भी सपा अध्यक्ष की चुप्पी को लेकर बीजेपी सवाल उठाती रही थी. 

Lok Sabha Election 2024: कद्दावर सपा नेता और पूर्व सांसद ने BJP में हुए शामिल, कहा- 'जिन लोगों को डर लग रहा है वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget