एक्सप्लोरर

'विपक्ष ने गुंडागर्दी की हद पार कर दी', लोकसभा में हुए हंगामे पर बोले बीजेपी सांसद रवि किशन

UP News: बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में हुए हंगामे की इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और कहा कि ऐसा व्यवहार संसद जैसी पवित्र संस्था में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

गोरखपुर से बीज्सांपी सद रवि किशन ने लोकसभा में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025, और केंद्रशासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 की प्रतियां फाड़कर गृह मंत्री अमित शाह पर फेंकने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस घटना के माध्यम से गुंडागर्दी की हद पार कर दी है.

रवि किशन संसद भवन से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जबाब में ये बात कही. उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं. विपक्ष ने गुंडागर्दी की हद पार कर दी. उन्होंने बिल की प्रतियां फाड़कर और अपशब्दों का प्रयोग करके संसद की मर्यादा को तार-तार किया है. मैंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा. रवि किशन ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और कहा कि ऐसा व्यवहार संसद जैसी पवित्र संस्था में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

लोकसभा में हंगामा

आज लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए, जिसके विरोध में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों ने बिल की प्रतियां फाड़कर गृह मंत्री की ओर फेंक दीं, जिसके बाद सदन की कार्यवाही अपराह्न 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

130वां संशोधन विधेयक क्या है ?

संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025 को आज को लोकसभा में पेश किया गया. इसका मुख्य प्रावधान है कि यदि कोई जनप्रतिनिधि (प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, या मंत्री) गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों से अधिक हिरासत में रहता है, तो उसे पद से हटाया जा सकता है. इस संशोधन में संविधान के अनुच्छेद 75, 164, और 239AA में बदलाव प्रस्तावित हैं, जो क्रमशः प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, और दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से संबंधित हैं. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्रशासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक, 2025 भी पेश किए गए.

राजनीतिक प्रतिक्रिया

बीजेपी सांसग रवि किशन के बयान के बाद BJP समर्थकों ने सोशल मीडिया पर विपक्ष की आलोचना की, जबकि विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक विरोध का हिस्सा बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget