एक्सप्लोरर

UP Politics: 'इनकी बुद्धि बंद हो गई..', ईवीएम पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर बरसे रवि किशन, कही ये बात

UP Politics: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने ईवीएम पर निशाना साधने वाले नेताओं पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि ये लोग जब जीतते हैं तो ईवीएम इनके लिए सोने की पेटी बन जाता है.

Election Results 2024: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद विरोधी दलों के कई नेताओं ने नतीजों पर हैरानी जताई है तो वहीं कई नेता ईवीएम पर सवाल उठाते दिखाई दिए हैं, जिसे लेकर अब गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जब ये लोग हारते हैं तो ईवीएम (EVM) पर ही ठीकरा फोड़ते हैं. 

बीजेपी सांसद रवि किशन आज संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंच थे. इस दौरान जब उनसे विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, "इन लोगों की बुद्धि बंद हो गई है. इन लोगों ने पहले भ्रष्टाचार तुष्टिकरण जो किया है, उसके प्रति जनता ने जो जवाब दिया है इसलिए अब ये ऐसी अपरिपक्व बातें करते हैं. 

ईवीएम को लेकर विपक्ष पर निशाना
रवि किशन ने कहा कि, ये लोग कैसे अपने आपको नेता कहते हैं जो ईवीएम को लेकर अजीब बातें करते हैं. जब ये खुद जीतते थे तब इन लोगों के लिए ईवीएम सोने की पेटी था. हारने के बाद ईवीएम पर ये ठीकरा फोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने पूरे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को स्वीकारा है. विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है. अब जहां-जहां चुनाव होंगे उन सब जगहों पर भाजपा ही जीतेगी. जहां भी चुनाव होंगे भाजपा हर राज्य को जीतने वाली है. 

हार के बाद ईवीएम पर फोड़ा ठीकरा
विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद विरोधी दल ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने तो इन परिणामों को बेहद विचित्र और चौंकाने वाला बताया और कहा कि कैसे नतीजे एकतरफा एक पार्टी के पक्ष में जा सकते हैं. वहीं कांग्रेस समेत कई नेताओं ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. इनमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमल नाथ, संजय राउत और उदित राज जैसे कई नाम शामिल हैं. 

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम, एक आदिवासी और एक OBC चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget