एक्सप्लोरर

पूर्वांचल की रफ्तार बन रहा है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, BJP सांसद रवि किशन ने किया निरीक्षण

UP News: बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, इस क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को अभूतपूर्व रफ्तार देगा.

Gorakhpur Link Expressway: बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के साथ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों संग बैठक कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के उपरांत सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश अब बुनियादी ढांचे के मामले में एक नई उड़ान भरने को तैयार है. उन्होंने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 91.35 किमी है, 20 जून को लोकार्पित होने जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर को आज़मगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आगे दिल्ली, आगरा जैसे महानगरों से सुगम संपर्क स्थापित करेगा.

सांसद रवि किशन ने कहा कि, “गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, इस क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को अभूतपूर्व रफ्तार देगा. इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे.” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में संचालित 7 एक्सप्रेसवे में से 5 एक्सप्रेसवे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू हुए हैं. 2017 से पहले प्रदेश में केवल दो एक्सप्रेसवे कार्यरत थे, जबकि बीते वर्षों में पाँच चालू हुए हैं, तीन निर्माणाधीन हैं और आठ प्रस्तावित हैं.

सांसद ने मुख्यमंत्री को गोरखपुरवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि "आज उत्तर प्रदेश सड़क, परिवहन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में पूरे देश का नेतृत्व कर रहा है. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे इस पूरे अंचल के लिए एक नई जीवनरेखा साबित होगा.” निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सांसद और विधायक को कार्यों की जानकारी दी और बताया कि तय समयसीमा से पहले ही अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए गए. वही सांसद रवि किशन शुक्ला ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

'लाखों परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रहार', योगी सरकार के फैसले का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget