एक्सप्लोरर

AMU में होली मनाने से रोक लगाने पर भड़के BJP सांसद, कहा- 'पर्व मनाने से रोका नहीं जा सकता'

AMU Holi Controversy: एएमयू में होली मनाने की अनुमति नहीं देने पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी सांसद ने यूनिवर्सिटी के फैसले का विरोध किया और कहा कि किसी को पर्व मनाने से नहीं रोका जा सकता

Aligarh Muslim Universty: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हिंदू छात्रों को होली मनाने की अनुमति न मिलने पर अब सियासत तेज हो गई है. भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एएमयू के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि ये माइनॉरिटी यूनिवर्सिटी नहीं है. ये राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जमीन पर बनी है. इस तरह किसी को पर्व मनाने से रोका नहीं जा सकता है. 

भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कोई माइनॉरिटी यूनिवर्सिटी नहीं है, बल्कि यह महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह की जमीन पर बनी हुई है. वहां पर होली मनाने की अनुमति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरा मानना है कि शासन को इस मामले में फैसला लेना चाहिए और वहां के प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए कि पर्व मनाने से रोका नहीं जा सकता है. एएमयू ने जो किया है, वह गलत है और मैं इसकी निंदा करता हूं." 

भाजपा सांसद ने एएमयू के फैसले का किया विरोध

इस दौरान जब उनसे संभल के सीओ के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "संभल अगर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वहां होली मनाने नहीं दी जाएगी. सीओ ने सही कहा कि जुमा तो 52 बार आता है. होली साल में एक बार आती है. होली नहीं मनाने देने की बात दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं इतना ही कहूंगा कि होली मनाई जाएगी और ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता है."

भाजपा सांसद बृजलाल ने विदेश मंत्री जयशंकर के ‘पीओके’ वाले बयान पर कहा, "विदेश मंत्री जयशंकर ने बिल्कुल सही कहा है कि अगर हम पीओके को भारत में मिला लेंगे, तो कश्मीर समस्या का समाधान हो जाएगा. मुझे लगता है कि यह होकर रहेगा." बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हिंदू छात्रों ने होली मनाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें अभी तक इसकी इजाजत नहीं दी गई है. 

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि अगर एएमयू प्रशासन होली मनाने की अनुमति नहीं देता है, तो 10 मार्च को रंग भरनी एकादशी के दिन करणी सेना के कार्यकर्ता खुद एएमयू के अंदर जाकर हिंदू छात्रों के साथ होली खेलेंगे और होली मिलन समारोह का आयोजन करेंगे. उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम छात्रों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है. 

'तुगलक लेन की जगह स्वामी विवेकानंद मार्ग ही सही', केशव मौर्य ने किया दिनेश शर्मा का समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget