एक्सप्लोरर

BJP सांसद ने किया Raj Thackeray के अयोध्या दौरे का किया विरोध, बोले UP में पैर नहीं रखने देंगे

UP Politics: BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने राज ठाकरे (Raj Thackeray) के अयोध्या दौरे का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को यूपी की धरती पर पैर नहीं रखने देंगे.

BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh Oppose Raj Thackery Ayodhya Visit: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) का पांच जून को अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं. लेकिन उनके इस दौरे का कैसरगंज (Kaisarganj) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) जोरदार विरोध कर रहे हैं. बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि, ''मैंने एक दिन मीडिया में देखा कि राज ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं और योगी जी से भी मिलना चाहते हैं. केवल पाप करने वाला पाप का भागी नहीं होता बल्कि उसमें साथ देने वाला भी पाप का भागी होता है. मैंने योगी जी को ट्वीट करके लिखा कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगते तब तक अयोध्या (Ayodhya) क्या उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की धरती पर भी पैर नहीं रखने देंगे.''

धार्मिक नहीं राजनीतिक यात्रा है
बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि, ''ये आपकी धार्मिक नहीं राजनीतिक यात्रा है. 6 महीने पहले तक आप मोदी जी और योगी जी की आलोचना करते थे. उन्होंने कहा कि, एक दिन पहले मैंने साधु संतों की बैठक बुलाई, मुस्लिम धर्मगुरु भी बुलाए उनकी राय जानने के लिए. सारे संत मौजूद थे, मैंने पूछा कि क्या करना चाहिए. सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जब तक वो माफी नहीं मांगते उन्हें नहीं आने देना चाहिए. मैंने कहा कि अगर आप उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग सकते तो संतों से माफी मांग लो , अगर उनसे नहीं तो मोदी जी से माफी मांग लो. आप अगर उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगोगे, संतों से नहीं मांगोगे, मोदी जी या योगी से नहीं मांगोगे तो क्या हमारे जख्मों पर नमक छिड़कने आ रहे हो. वो माफी मांगने को तैयार नहीं हैं. मैं कुछ लोगों को लेकर आया हूं, जो 2008 हिंसा के पीड़ित हैं. एक व्यक्ति मीडिया के सामने आए हैं, बारी-बारी से कुछ लोग आकर अपनी आपबीती बता रहे हैं, एक-दो लोगों के रिश्तेदारों की जान भी गई थी 2008 में. ''

बीजेपी सांसद को मिला जदयू का साथ
इस बीच ये भी बता दें कि, बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह को राज ठाकरे के खिलाफ मोर्चाबंदी में जदयू का भी साथ मिल गया है. जदयू ने भी अब राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के खिलाफ खड़े होने की घोषणा कर दी है. जदयू नेता केसी त्यागी ने राज ठाकरे के दौरे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा, "बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह सही रास्ते पर हैं. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले 20-25 वर्षों में उत्तर भारतीयों का बहुत अपमान किया है." 

ये भी पढ़ें:

UP News: पीएम मोदी ने दिया गुड गवर्नेंस का गुरुमंत्र, जिम्मेदारियों को लेकर उत्साहित नजर आये सीएम योगी के मंत्री

UP: अब 25 जिलों में तैनात होंगे आपदा मित्र और आपदा सखी, नियुक्ति में इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget