एक्सप्लोरर

UP News: BJP MLA अनिल सिंह ने विरोधियों को दी गैंगस्टर में फंसाने की धमकी, कहा- 'एनकाउंटर का खेल शुरू हो रहा है'

Unnao News: बीजेपी विधायक अनिल सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपने विरोधियों को धमकी देते हुए कहा उन पर गैंगस्टर लगवाकर वो जेल भेजने का काम करेंगे.

Unnao News: यूपी के उन्नाव में पुरवा सीट से बीजेपी विधायक अनिल सिंह अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं. बीजेपी विधायक ने विरोधियों को गैंगस्टर में फंसाने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि यूपी में अब कोई माफिया पैर रखने से भी डरता है. मेरा कॉन्सेप्ट एकदम क्लीयर है, अपराधी या तो माफियागीरी छोड़ देंगे या फिर पुरवा को छोड़ देंगे. उन्होंने इंस्पेक्टर के साथ बैठक कर ली है, अब एनकाउंटर का खेल शुरू होने जा रहा है. 

बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने कहा आज यूपी में माफिया पैर रखने से डरता है, उसी तरीके से पुरवा विधानसभा में या तो माफियागीरी छोड़ देंगे या तो फिर पुरवा छोड़ देंगे, मेरा कांसेप्ट क्लियर है आज ही मैंने इंस्पेक्टरों को बैठक ली और कहा जो चोरी डकैती डाल रहे हैं उन पर अपने हिसाब से एक्शन लो. एनकाउंटर कर दो जब इनकाउंटर करोगे तब ही सही होगा. लॉ एंड ऑर्डर कोई हाथ में नहीं ले सकता. हमने पुलिस से कहा है कि किसी को डरने की जरुरत नहीं है. माफियाओं का घर गिरवाने का काम निरंतर 4 साल चलेगा. 

विरोधियों को दी जेल भेजने की धमकी

अनिल सिंह ने कहा कि अभी एक नेता का घर गिरा है. मुझे पता चला कि मातम मनाने वहां कई नेता गए थे. उन्होंने कहा हमारी सरकार आएगी तो अनिल सिंह को विधानसभा के अंदर घुसने नहीं दूंगा, कोई सुनील रावत है सहरावा के सपा नेता, तो मैं आपके द्वारा कहना चाहता हूं कि अभी तो सरकार आने में 4 साल हैं अभी तो 4 साल हम खुद विधायक हैं. पहले सोचो कि तुमने जो कब्जा किया है तुम्हारे ऊपर जो मुकदमे लिखे हैं उसमें तुमको गैंगस्टर लगवा करके जेल भिजवाने का काम करूंगा.

बीजेपी विधायक ने कहा कि अभी देखो अब लौटकर आया हूं. अभी दिल्ली से खुदवा रहा हूं कि उन पर कितने मुकदमे हैं. उन्होंने बताया है कि वो चैलेंज दे रहे हैं अनिल सिंह को घुसने नहीं दूंगा इस विधानसभा के अंदर, इनकी इतनी औकात हो गई कि एक विधायक को घुसने नहीं देंगे. अरे भाई क्यों कब्जा कर रखे हो गांव समाज की जमीन पर. उसी सहरावां गांव में तमाम गरीबों की जमीन पर उस आदमी ने कब्जा कर लिया है. हम विधायक हैं संविधान का पालन करते हैं इसलिए तुम को घुसने जरूर देंगे लेकिन जो तुमने कुकर्म किए हैं उनके कुकर्मो का हिसाब किताब जरूर लेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'चुनाव से पहले सपा की घिनौनी राजनीति ...' स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मायावती का पलटवार

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget