एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता ने जज को दी धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिले में यह पहला मामला है, जब न्यायिक कार्य को लेकर दबाव डालने में किसी महिला नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कानपुर,एबीपी गंगा। शहर में तैनात अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट तनु भटनागर को भारतीय जनता पार्टी की नेता पुनम सिद्दीकी ने फोन पर धमकी दी है। यह धमकी मकान के किराये से जुड़े विवाद के एक मुकदमे को लेकर दी गई है। जज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिले में यह पहला मामला है, जब न्यायिक कार्य को लेकर दबाव डालने में  किसी महिला नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) पंचम तनु भटनागर ने कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 अप्रैल की दोपहर कोर्ट में काम करते वक्त उनके सरकारी फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। ट्रू कॉलर के जरिये फोन करने वाले का नाम पूनम सिद्दीकी पता लगा। पेशकार ने फोन रिसीव किया तो कॉल करने वाली पूनम सिद्दीकी ने बताया कि वह लखनऊ से बात कर रही हैं, जज मैडम से बात कराओ। पेशकार ने बात कराई तो महिला ने लखनऊ की भाजपा नेता पूनम सिद्दीकी के रूप में परिचय दिया।

बतौर एफआईआर, महिला ने किरायेदारी से संबंधित किसी मुकदमे का जिक्र करते हुए धमकी दी कि उनके पास शिकायत आई है कि किरायेदार को निकाला जा रहा है। देख लो, वरना परिणाम भुगतना होगा। इस पर एसीएमएम ने उचित तरीके से न्यायालय में बात रखने की सलाह दी तो महिला फिर धमकाने लगी। इस पर एसीएमएम ने फोन काट दिया।

वहीं, आरोपी बीजेपी नेता पूनम सिद्दीकी ने फोन करने की बात स्वीकार की। सफाई दी कि जज महोदय को पीडि़त की समस्या बताई थी, धमकी नहीं दी। पूछने के बावजूद पूनम ने बीजेपी में अपने पद को नहीं बताया। कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष शुक्ला ने बताया कि मोबाइल नंबर धारक पूनम सिद्दीकी के खिलाफ धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद से जांच करके कार्रवाई की जा रही है।

बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग

महिला जज को धमकाने के मामले में बार एसोसिएशन ने एसएसपी से आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव व महामंत्री कपिल दीप सचान ने कहा कि कोर्ट में बैठे न्यायिक अधिकारी को फोन करके धमकाना न्यायालय की अवमानना है। ऐसी हरकत पहली बार हुई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी से मुलाकात करके धमकाने वाले की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget