एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी का DNA टेस्ट हो', कांग्रेस नेता के हिंदू वाले बयान पर बीजेपी नेता संगीत सोम का पलटवार

Sangeet Som On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान को लेकर बीजेपी नेता संगीत सोम ने बड़ा आरोप लगा दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता उनमें हिंदुओं की कोई जींस है.

Sangeet Som On Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर बीजेपी फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने बड़ा जुबानी हमला बोला है. उनका कहना है कि राहुल गांधी का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए. इसी के साथ ही उन्होंने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को विदेशियों का एजेंट बता डाला डाला. 

बीजेपी के पूर्व एमएलए संगीत सोम ने राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई वार किए. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता राहुल गांधी में हिंदुओं का कोई जींस है. इसलिए राहुल गांधी के डीएनए की जांच कराई जानी चाहिए. बार बार हिंदुओं को टारगेट करते हैं, हिंदुओं की बेइज्जती करते हैं, ये उनके जींस की कमी है. राहुल गांधी को सदन में सोच समझकर बोलना चाहिए. कांग्रेस और राहुल गांधी का सियासी मकसद हिंदुओं को टारगेट करने का है.

राहुल गांधी पर लगाए आरोप 

बीजेपी नेता संगीत सोम से जब पूछा गया कि हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान के पीछे क्या वजह है और इस बयान के सहारे राहुल गांधी बीजेपी को क्यों टारगेट कर रहे हैं तो संगीत सोम बोले, देश के मुट्ठी भर मुसलमानों को खुश करने के लिए राहुल गांधी ने ये बयान दिया है. उन्हें लगता है कि मुस्लिमों की वोटों से उनकी सियासी इच्छा पूरी हो जाएगी, इसलिए हिंदुओं को टारगेट करके मुस्लिमों को खुश करने के लिए ये बयान दिया है, लेकिन आने वाले वक्त में हिंदू ही इन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे.

भगवान शिव के बारे में नहीं जानते राहुल गांधी

संगीत सोम एक के बाद एक राहुल गांधी पर आरोपों की बौछार कर रहे थे. सदन में राहुल गांधी के भगवान शिव का चित्र दिखाने पर बोले, राहुल गांधी भगवान शिव के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. उन्हें नहीं पता भगवान शिव कौन हैं. उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें और धन्यवाद करें कि उन्हें नेता विपक्ष बना दिया. राहुल गांधी बस देश में अशांति फैलाना और देश को डिस्टर्ब करना चाहते हैं और बीजेपी उन्हें कभी भी अपने इस मकसद में कामयाब नहीं होने देगी.

''ओवैसी मुस्लिम देशों और विदेशियों के एजेंट''

राहुल गांधी के बाद बीजेपी नेता संगीत सोम ने एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया. जय फिलिस्तीन के ओवैसी के नारे लगाने पर कहा कि ओवैसी मुस्लिम देशों का एजेंट है, वो विदेशियों का एजेंट हैं. ओवैसी को शर्म आनी चाहिए कि अपने देश में रहकर दूसरे देश की वकालत कर रहे हैं. फिलिस्तीन से इतना ही प्यार है तो वो फिलिस्तीन चले जाएं, यहां क्या कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Hathras stampede: नारायण साकार हरि के खिलाफ जल्द होगा एक्शन! सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget