एक्सप्लोरर

UP News: क्रिकेट के बाद राजनीति में डेब्यू करेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी नेता से मुलाकात के बाद हलचल तेज

UP News: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से बीजेपी नेताओं की मुलाकात का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली अमरोहा पहुंचे.

UP Politics: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली (Kunwar Basit Ali) आज शनिवार को अमरोहा (Amroha) पहुंचे. अमरोहा पहुंचने पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से घर पर मुलाकात की. उन्होंने कहा कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में रिकॉर्ड बनाकर मोहम्मद शमी ने देश का नाम रोशन किया है. बीजेपी नेता ने मोहम्मद शमी को लाखों युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि देश का मान सम्मान बढ़ानेवाले खिलाड़ी का प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बीजेपी के बूथ अध्यक्ष तक सब उत्साहवर्धन करते हैं.

मोहम्मद शमी से कुंवर बासित अली ने की मुलाकात

बासित अली ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में मुसलमानों को सम्मान मिला है. बीजेपी सरकार खिलाड़ियों के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी को गले लगाया है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मोहम्मद शमी का सम्मान किया है. इससे देश और दुनिया में सकारात्मक संदेश गया है. बीजेपी सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास साथ लेकर चलती है. उन्होंने देश के प्रतिभाशाली लोगों को पार्टी का साथ देने का आह्वान किया.

बीजेपी में आने की दावत पर जानिए क्या दिया जवाब

उन्होंने बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का उदाहरण दिया. बासित अली ने कहा कि भविष्य में अभी आगे बहुत संभावनाएं हैं. निश्चित रूप से बीजेपी अगले पचास साल तक सत्ता में रहेनेवाली है. मोहम्मद शमी को बीजेपी में आने की दावत देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं मिलने आया था. आगे भविष्य का फैसला मोहम्मद शमी को तय करना है. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. कहा कि अखिलेश यादव ने मुसलमानों को छलने का काम किया है.

पिता और चाचा के सपनों को छलनेवाले अखिलेश यादव छलिया हैं. बासित अली ने कहा कि अब मुसलमान किसी के लटकाने भटकाने और छलावे में नहीं आएगा. इस बार मुसलमान बीजेपी के साथ आएगा. बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद बीजेपी नेता मोहम्मद शमी से लगातार मिल रहे हैं. दिल्ली में गृह मंत्री से मोहम्मद शमी की मुलकात हुई. यूपी सरकार के दो मंत्री और बीजेपी विधायक भी मोहम्मद शमी से गांव में मिल चुके हैं. आज यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली शमी से मुलाकात करने घर पर पहुंचे. 

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से 'मिशन 24' का बिगुल फूंकेंगे सीएम नीतीश कुमार, पूर्वांचल में बढ़ने वाली है NDA की परेशानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- 'अधिकारी पर कार्रवाई हो'
संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- 'अधिकारी पर कार्रवाई हो'
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget