एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ट्रैक्टर रैली के जरिए किसानों को साधने में जुटी BJP, मऊ से होगी शुरुआत

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्‍वर सिंह ने कहा है पीएम मोदी के नेतृत्‍व में  केन्‍द्र सरकार और सीएम योगी के नेतृत्‍व में प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में अनेको निर्णय लिए हैं.

BJP Kisan Morcha Tractor Rally: बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्‍वर सिंह ने कहा कि मोर्चा की ओर से 16 से 30 नवंबर तक किसान ट्रैक्‍टर रैली निकाली जाएगी और इसका शुभारम्‍भ मऊ जिले से किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि यूपी के 75 जिलों में अलग-अलग तिथियों से रैली निकलेगी. इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि मऊ जिले से किसान ट्रैक्‍टर रैली का शुभारम्‍भ वे खुद करेंगे. उन्‍होंने कहा कि ट्रैक्‍टर रैली के माध्‍यम से वे किसानों को ये संदेश देंगे कि देश की आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में  केन्‍द्र सरकार और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ  के नेतृत्‍व में प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में जितने निर्णय लिए हैं, वो आज तक किसी सरकार ने नहीं लिए हैं.

4 वर्षों में गन्‍ना मूल्‍य का रिकार्ड भुगतान हुआ

कामेश्‍वर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 4 वर्षों में गन्‍ना मूल्‍य का रिकार्ड भुगतान हुआ है. बंद चीनी मिलों को चलाना और नई चीनी मिलों को लगाकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कृषि ऋ‍ण भी माफ कर दिया है. इसी के साथ बिजली का सरचार्ज भी माफ कर दिया गया है. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने डार्क जोन में बंद बिजली के कनेक्‍शन को पुनः ट्यूबवेल के लिए खोलकर लाखों किसानों के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया है. उन्‍होंने कहा कि 4 वर्षों में योगी सरकार ने 3 नई चीनी मिलें लगाईं. 14 नए डिस्टिलरी खोले. 20 चीनी मिलों की क्षमतावृद्धि और आधुनिकीकरण किया.

4 वर्षों में गन्‍ने की खेती का क्षेत्रफल 20 लाख हेक्‍टेयर से बढ़कर 28 लाख हेक्‍टेयर हुआ

उन्होंने कहा कि 4 वर्षों में सरकार के प्रयास की वजह से गन्‍ने की खेती का क्षेत्रफल 20 लाख हेक्‍टेयर से बढ़कर 28 लाख हेक्‍टेयर हो गया. पिछले चार वर्षों में यूपी चीनी और एथेनॉल उत्‍पादन में देश में एक नंबर पर रहा है.उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 66 हजार करोड़ रुपए खाद्यान्‍न किसानों से खरीदा जो अपने आप में ऐतिहासिक है.

योगी सरकार की कई योजनाओं से किसान परिवारों को हुआ फायदा

वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के कारण किसानों के परिवारों को बहुत सहायता मिली है. उत्‍तर प्रदेश में किसानों के खेतों की मिट्टी की गुणवत्‍ता की जांच के लिए 4 करोड़ किसानों को मृदा हेल्‍थ कार्ड जारी किया गया है, जिसका प्रयोग करके किसानों ने अपने उत्‍पादन क्षमता में 5 से 6 की वृद्धि की है. यूपी में एग्रीकल्‍चर फंड योजना के अं‍तर्गत गोदामों व कोल्‍ड स्‍टोरेज का जाल बिछाया जा रहा है. जिससे उसको उपज का सही दाम मिलेगा. ये किसानों की उपज के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा. 220 नई मंडी स्‍थल समेत अनेक लाभ किसानों को मिले हैं.

किसान आंदोलन के नाम पर सड़क पर प्रदर्शन करने वाले कर रहे लोगों को गुमराह

कामेश्‍वर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर सड़क पर प्रदर्शन करने वाले लोगों को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं. उनकी बातों में आकर कुछ लोग गुमराह हो रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि सही मायने में जो किसान हैं, वो जानते हैं कि भाजपा की सरकार में किसानों को जितनी योजनाओं का लाभ मिला है, उतना किसी भी सरकार में नहीं मिला है. उन्‍होंने कहा कि किसान ट्रैक्‍टर रैली निकालकर वे किसान हित में किए गए भाजपा सरकार के कार्यों को लेकर किसानों और आमजन के बीच में जाएंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाएंगे.

ये भी पढ़ें-

बरेली: स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस और BDA लगातार कर रही कार्रवाई, अब ड्रग तस्कर इस्लाम के अवैध भवन पर चला बुल्डोज

Gold Silver Price in UP Today: आज फिर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ीं, लखनऊ में आज सोने-चांदी का ये है भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget