एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav: रॉबर्ट वाड्रा के दावे पर भड़की BJP, कहा- 'वंशवाद के दामाद का अहंकारी प्रमाद'

UP Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया है कि केवल अमेठी ही नहीं पूरे देश से राजनीतिक पुकार आ रही है कि वह सक्रिय राजनीति में आएं.

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह वंशवाद की पराकाष्ठा है और वह जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वह वंशवाद के दामाद का अहंकारी प्रमाद है.

दरअसल, रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया है कि केवल अमेठी ही नहीं पूरे देश से राजनीतिक पुकार आ रही है कि वह सक्रिय राजनीति में आएं. रॉबर्ट वाड्रा ने 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को जीत दिलाने को लोगों की भूल बताते हुए यह भी कहा कि अगर वह अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो स्मृति ईरानी को सांसद बनाने की जो गलती और भूल-चूक हुई है, उससे वो आगे बढ़ेंगे और उन्हें (रॉबर्ट वाड्रा को) भारी बहुमत से जिताएंगे.

UP Politics: कांग्रेस ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से क्यों बनाई थी दूरी? जानें क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

दामाद का अहंकारी प्रमाद- BJP
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि रॉबर्ट वाड्रा का बयान वंशवाद के दामाद का अहंकारी प्रमाद है. वह अमेठी की जनता के जनादेश को गलती और भूल-चूक बता रहे हैं जो कि अपने आप में आपत्तिजनक है, आखिर जनादेश गलती कैसे हो सकता है?

उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को यह लगता है कि चूंकि वह परिवार विशेष के दामाद हैं तो पूरे देश में कहीं से भी उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार है और अगर किसी क्षेत्र की जनता उनके परिवार को वोट नहीं डालती है तो यह जनता की गलती है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस तरह का अहंकार बार-बार प्रकट करना यह बताता है कि वंशवादी राजनीति के जो चिराग हैं, वह किस तरह से बुझने के पहले फड़फड़ा रहे हैं.

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर निशाना साधते हुए इसे वंशवाद की पराकाष्ठा करार दे दिया. भाटिया ने कहा कि कांग्रेस में परिवार के बाहर के नेताओं की कोई कद्र नहीं है. परिवार के बाहर के नेताओं को हतोत्साहित और अपमानित किया जाता है और यही वजह है कि कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा का बयान अपने आप में वंशवाद की पराकाष्ठा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget