एक्सप्लोरर

BJP Foundation Day: हर बूथ पर परचम लहरा रही BJP, एक दशक से माइक्रो मैनेजमेंट से अब घर-घर जाने की तैयारी

UP News: बीजेपी अपना आज स्थापना दिवस मना रही है. इस स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी प्रदेश के 1,62,000 बूथों, पार्टी के कार्यालय पर पार्टी का झंडा कार्यकर्ता फहरा रहे है.

Lok Sabha Electon 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का 19 अप्रैल को मतदान होना है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 1,62,000 बूथों, सभी पार्टी कार्यालय के साथ कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराने का प्रतीकात्मक संदेश दे रही है.भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश में सभी बूथों पर अपना स्थापना दिवस का कार्यक्रम मना रही है और इस तरीके से पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए बड़े स्तर पर पार्टी का झंडा फहराकर माहौल को भाजपा में बनाने का प्रयास कर रही है.

इस बैठक में पन्ना प्रमुखों से संवाद कर उनको तैयार किया जा रहा है कि वह इस चुनाव में अपने-अपने बूथ के अलग-अलग घरों में जाकर उनसे संपर्क करें और सभी घरों में मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां वाला पत्रक बांटे. इसके साथ ही जिन लोगों से संपर्क हो रहा है उन परिवारों के प्रमुख व्यक्तियों का मोबाइल नंबर पन्ना प्रमुख दर्ज करें .यह मोबाइल नंबर पार्टी की ओर से स्थापित सभी लोकसभा क्षेत्र में स्थापित कॉल सेंटर में साझा किया जाए जिससे मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए फोन कॉल और नियमित संदेश भी भेजे जा सकें।

माइक्रो मैनेजमेंट है भाजपा की रणनीति
भारतीय जनता पार्टी तकरीबन एक दशक से माइक्रो मैनेजमेंट पर काम कर रही है और इस माइक्रो मैनेजमेंट में बूथ अध्यक्षों से लेकर पन्ना प्रमुखों तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर आज हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों की जिला कमेटी के पदाधिकारी की उपस्थिति में एक बैठक हो रही है, करीब 30 मिनट तक होने वाली इस बैठक में मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे संपर्क करने के लिए तैयारी की जा रही है.इस बैठक में पार्टी के सभी पन्ना प्रमुख अपना-अपना पन्ना लेकर आ रहे हैं.
पार्टी के कार्यकर्ता भी देंगे चंदा
पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की है कि कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाकर उसकी फोटो भाजपा के नमो और सरल ऐप पर अपलोड करें.इसके बाद समर्पित घरों और परिवारों की संख्या और इन कार्यक्रमों की रिपोर्ट जिला कार्यालय के माध्यम से प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी.इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के लिए चंदा भी देंगे जिसकी उन्हें ऑनलाइन रसीद भी प्राप्त होगी. पन्ना प्रमुख जब अलग-अलग घरों में जाएंगे तो 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी में चुनाव के बीच याद आ रही फिल्म 'RRR', जुड़ा है एक रोचक किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget