एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: इस सीट पर सपा और BJP ने पुराने नेताओं पर लगया दांव, 2019 में हो चुका है मुकाबला

UP News: भाजपा के दोनों वर्तमान सांसदों को फिर से टिकट दिया हैं. सदर सीट से सांसद जयप्रकाश रावत को टिकट मिला हैं. वहीं मिश्रिख सीट से सांसद अशोक रावत को भी टिकट मिला हैं.

Lok Sabha Election 2024: हरदोई में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से अपने मौजूदा दोनों सांसदों पर भरोसा जताते हुए उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है. हरदोई सदर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद जयप्रकाश रावत को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं लोकसभा मिश्रिख क्षेत्र से मौजूदा सांसद अशोक कुमार रावत को भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा से इसी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

भाजपा की इन प्रत्याशी की सूची का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने तत्कालीन सांसद अंशुल वर्मा का टिकट काट कर, जय प्रकाश रावत को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं गठबंधन प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी की तरफ से उषा वर्मा चुनावी मैदान में थीं. तब के नतीजों में भाजपा के जयप्रकाश को 5 लाख 67 हजार 244 मत प्राप्त हुए थे.

बीजेपी ने वर्तमान सांसदों पर जताया भरोसा
2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 4 लाख 34 हजार 353 मत प्राप्त हुए थे. इस तरह जयप्रकाश ने ऊषा वर्मा को 1 लाख 32 हजार 891 वोटों से हराया था. इस मर्तबा भी बीजेपी ने दोबारा से जय प्रकाश पर भरोसा जताया है. वहीं गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उषा वर्मा चुनावी मैदान में है. मिश्रिख लोकसभा में अशोक रावत दोबारा प्रत्याशी बनाए गए है. 2019 में बीजेपी सांसद अंजू बाला का टिकट काटकर बीजेपी ने अशोक रावत को अपना उम्मीदवार बनाया था.

मिश्रिख सीट से कौन होगा गठबंधन का प्रत्याशी
 2019 के लोकसभा चुनाव में मिश्रिख लोकसभा से बीजेपी के अशोक रावत को 5 लाख 35 हजार 17 मत प्राप्त हुए थे. वहीं गठबंधन प्रत्याशी बसपा की नीलू सत्यार्थी को 4 लाख 34 हजार 93 मत प्राप्त हुए. भाजपा के अशोक कुमार रावत ने 1 लाख 924 वोटों से जीत हासिल की थी. इस मर्तबा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सपा ने रामपाल राजवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि अभी दोनों ही सीटों पर अन्य राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BJP उम्मीदवारों का एलान होने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget