एक्सप्लोरर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बिपाशा बसु ने पूरे किए '18 साल', शेयर की ये तस्वीर

बिपाशा बासु, बॉलीवुड का वो जाना-माना नाम है, जिन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया है। बिपाशा अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी हॉट अदाओं के लिए भी पहचानी जाती हैं। अपनी पहली फिल्म अजनबी से हर किसी के दिलों पर राज करने वाली बिपाशा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 18 साल पूरे किए है। जिसकी खुशी जाहिर करने के लिए उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

नई दिल्ली, प्रीति अत्री। बॉलीवुड की वो हसीना जिन्हें उनकी फिटनेस के साथ-साथ उनकी बोल्डनेस के लिए भी जाना जाता है, उनका नाम है बिपाशा बासू। 2001 में 'अजनबी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा बसु ने आज इस इंटस्ट्री में '18 साल' पूरे कर लिए हैं। फिल्म 'अजनबी' में बिपाशा के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर अहम किरदारों में थे, फिल्म में इन सभी सितारों के बावजूद बिपाशा ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। फिल्म में बिपाशा 'नेगेटिव किरदार' में दिखी थी। नेगेटिव किरदार होने के बाद भी उन्होंने हर किसी का दिल जीता। बिपाशा बसु की बेहतरीन अदाकारी की वजह से बेस्ट डेब्यू के लिए 'फिल्मफेयर अवार्ड' भी मिला था, जिसके बाद बिपाशा ने कभी पलट कर नहीं देखा।

bipasha इंडस्ट्री में '18 साल' पूरे होने की खुशी में बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, जिसमें वो लिखती है, "18 साल पहले फिल्म 'अजनबी' रिलीज होने के साथ हमारी फिल्म इंडस्ट्री ने बाहें फैलाकर मुझे कबूल किय और दर्शकों ने भी बड़े प्यार के साथ मुझे अपने दिल में जगह दी। इस अद्भुत यात्रा के लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं।" "मुझे खुद पर बहुत गर्व है कि, मैं जो भी हूं उसके लिए सच्ची रही और अपने शर्तो पर सबकुछ हासिल किया। "मैं अपने सभी प्रड्यूसरों,डायरेक्टरों, अपने को-एक्टर और हर फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं।

आपको बता दे कि, 2001 में बिपाशा बसु ने विजय गिलानी की 'अजनबी' में काम किया और बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। बिपाशा ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

akshay

काफी लंबे समय से बिपाशा की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। इसी के साथ हम उम्मीद करते हैं, कि बिपाशा जल्द ही किसी फिल्म से धमाकेदार वापसी करेंगी।

यह भी पढ़ेंः

'IIFA Awards 2019' में किस-किसने जीता अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट साधना और मनोज कुमार की इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget