एक्सप्लोरर

लखनऊ: बिहार का Wanted Criminal निकला ठेकेदार, हनी ट्रैप में फंसाकर इंजीनियरिंग छात्र ने प्लानिंग से मारी थी गोली

दो जुलाई को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जिस ठेकेदार पर जानलेवा हमला हुआ था, वह बिहार का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल निकला है। जिसे हनीट्रैप में फंसाकर इंजीनियरिंग के छात्र ने गोली मार थी। इस मामले में दो महिला गिरफ्तार की गई हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमले करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों महिलाएं ठेकेदार की सुपारी किलिंग की साजिश में शामिल हैं। जीआरपी की टीम ने कोलकाता से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। इस बीच ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख ठाकुर को गोली मारने वाला इंजीनियरिंग का छात्र अभी तक फरार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के बेतिया के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र ने वीरेंद्र ठाकुर ने भी ठेकेदार को गोली मारी थी।

बिहार की ठेकेदारी से जुड़े हमले के तार

वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख ठाकुर पर जानलेवा हमले के तार बिहार की ठेकेदारी की लड़ाई से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस बीच ये बात भी सामने आई है कि बीते मंगलवार राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास दिनदहाड़े जिस ठेकेदार पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की थी, वह घायल ठेकेदार बिहार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। घायल शख्स बिहार पुलिस से बचने के लिए झूठे नाम से लखनऊ में रह रहा था और हमले की वजह भी बिहार में करोड़ों के ठेके की बताई जा रही है।

दो जुलाई को चारबाग स्टेशन पर हुआ था जानलेवा हमला 

आज से ठीक 7 दिन पहले यानी बीते मंगलवार 2 जुलाई को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की। घायल शख्स को आनन-फानन में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जांच की गई तो पता चला घायल शख्स का नाम वीरेंद्र ठाकुर है, जो कैंट के नीलमथा इलाके में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शुरुआती जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने जीआरपी को जानकारी दी कि घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वीरेंद्र ठाकुर चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास उतरीं दो महिलाओं से बातचीत कर रहा था। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।

लखनऊ: बिहार का Wanted Criminal निकला ठेकेदार, हनी ट्रैप में फंसाकर इंजीनियरिंग छात्र ने प्लानिंग से मारी थी गोली

बिहार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है गोरख ठाकुर

मामला रेलवे स्टेशन का था, लिहाजा हमले की जांच जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने जांच शुरू की, तो पता चला घायल वीरेंद्र ठाकुर बिहार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी गोरख ठाकुर है। जिस पर हत्या के प्रयास से लेकर विस्फोटक अधिनियम समेत तमाम धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं और बीते पांच सालों से बिहार की बेतिया पुलिस को इसकी तलाश है।

लखनऊ से इंजीनियरिंग कर रहे बेतिया के छात्र को दी थी सुपारी

गोरख ठाकुर बिहार में चा साल की सजा काटकर लखनऊ भाग आया था और वीरेंद्र ठाकुर बनकर लखनऊ से बिहार में अपने कारोबार को चला रहा था। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ठाकुर पर हमले के तार भी उसी करोड़ों के ठेके से जुड़े हैं। बिहार के बेतिया में नगर निगम का डेढ़ करोड़ का एक ठेका वीरेंद्र ठाकुर के पास है। वीरेंद्र ठाकुर को रास्ते से हटाने के लिए ही उसके दुश्मनों ने लखनऊ से इंजीनियरिंग कर रहे बेतिया के एक छात्र को उसकी सुपारी दी थी। वीरेंद्र ठाकुर को फंसाने के लिए हनी ट्रैप बिछाया गया। दो लड़कियों के जरिए झूठे प्रेम जाल में फंसाकर वीरेंद्र ठाकुर को चारबाग स्टेशन बुलवाया गया और वहीं, हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दी।

हनी ट्रैप कर हमले को दिया अंजाम

घटना के वक्त प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताई गई दो लड़कियों की मौजूदगी इसी हनी ट्रैप का हिस्सा थीं। फिलहाल, रेलवे पुलिस ने वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख ठाकुर पर हुए इस हमले की कहानी को तो उजागर कर दिया है, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले और शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget