एक्सप्लोरर

Kanpur: शादी अनुदान के नाम पर घोटाला, फर्जीवाड़ा करते हुये अपात्रों को बांट दी छह करोड़ से ज्यादा की रकम

कानपुर में शादी अनुदान के नाम पर अफसरों ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया है. छह करोड़ से ज्यादा की रकम अपात्रों को बांट दी गई. यही नहीं, सभी का फर्जी सत्यापन भी दिखा दिया.

कानपुर: कानपुर में सरकारी योजना का लाभ अपात्रों को दिए जाने का खुलासा हुआ है. समाज कल्याण विभाग ने पिछले 2 सालों में 2523 अपात्र लोगों को शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना के तहत छह करोड़ से ज्यादा की धनराशि बांट दी. दोनों योजना में कुल लाभार्थियों की संख्या करीब 7000 है अब फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने वालों से रिकवरी की तैयारी हो रही है.

अपात्रों को बांट दिये छह करोड़ से ज्यादा की रकम

शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना के पैसों में खूब फर्जीवाड़ा हुआ है. दोनों योजनाओं के 2523 लाभार्थी फर्जी पाए गए हैं. राजस्व और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से छह करोड़ से ज्यादा इन अपात्रों को बांट दिए गए. इसका खुलासा 51 अफसरों की बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है. अब फर्जी तरीके से योजनाओं का लाभ पाने वाले इन 2523 लोगों से रिकवरी की योजना है.

शादी अनुदान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

जांच कमेटी ने सत्यापन करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी पड़ताल में दोषी पाया है. डीएम ने इस बाबत कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दरअसल कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया. सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा कानपुर की सदर तहसील में हुआ. शादी अनुदान के नाम पर मिलने वाले बीस हजार रुपये और पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाले तीस हजार रुपये पाने के लिए अपात्रों को अफसर और कर्मचारियों ने पात्र बता दिया. उनको योजना का लाभ दिया गया, शादी अनुदान योजना में 1079 और पारिवारिक लाभ योजना में 1444 लाभार्थी जांच में फर्जी पाए गए.

कानूनगो व लेखपाल ने नियमों को ताक पर रखा

शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा सदर तहसील में किया गया है. कानूनगो और लेखपाल ने नियमों को ताक पर रखकर फर्जी लोगों को लाभ पहुंचाया. जांच में यह भी पता चला है कि एसडीएम की लॉगिन से फर्जी रिपोर्ट भेजी गई. कई लोगों को बगैर शादी के ही बीस हजार रुपये का अनुदान दे दिया गया. यही नहीं कई लोगों को तो बिना आवेदन किए हुए ही भुगतान करा दिया गया. दरअसल जिलाधिकारी कानपुर ने एडीएम आपूर्ति बसंत लाल सीटीओ यशवंत सिंह और पीडी डीआरडीए केके पांडे को जांच कमेटी में शामिल किया था. पड़ताल के पश्चात जांच रिपोर्ट में लाभार्थियों ने आय और जाति प्रमाण पत्र तक फर्जी लगाए. सदर तहसील के 2 साल और अन्य तहसीलों के 1 साल के दस्तावेजों को जब खंगाला गया तो सबसे ज्यादा गड़बड़ी शहरी क्षेत्र में ही मिली है.

सत्यापन करने वाले अफसरों ने लगाई फर्जी रिपोर्ट

जांच कमेटी ने रिपोर्ट में निष्कर्ष दिए हैं कि शादी अनुदान में 2129 फॉर्म की जांच में सिर्फ 1050 पात्र मिले. वहीं, पारिवारिक लाभ योजना में 4544 आवेदनों की जांच में 3100 छात्र मिले. योजनाओं का लाभ देने के लिए शासन आदेश का पालन नहीं हुआ. सत्यापन करने वाले अफसर और कर्मचारियों ने धड़ाधड़ फर्जी रिपोर्ट लगाई. फर्जी रिपोर्ट देने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की संस्तुति भी इस रिपोर्ट में की गई है. जिन पात्रों को लाभ दिया गया है उनसे वसूली करने की बात भी रिपोर्ट में लिखी गई है. इसके साथ ही भविष्य में सत्यापन रिपोर्ट का रैंडम वेरिफिकेशन की सिफारिश भी की गई है. 

ये भी पढ़ें.

गाजियाबाद मामला: एसएसपी बोले- जांच में घटना का धार्मिक एंगल नहीं, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget