एक्सप्लोरर

Gorakhpur: जिला अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी, मरीजों को मिली बड़ी राहत

गोरखपुर में ओपीडी की शुरुआत होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है. कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद इसकी शुरुआत आज से हो गई.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के कम होने के सा‍थ ही शुक्रवार से यूपी के अन्‍य जिलों की तरह ही गोरखपुर के भी सरकारी अस्‍पतालों में भी ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है. ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद सामान्‍य और संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों को राहत मिल गई है. जिला अस्‍पताल के साथ सीएचसी, पीएचसी पर भी मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे. हालांकि, सरकारी अस्‍पतालों में पूर्व की भांति अभी भीड़ नहीं हो रही है, लेकिन आमतौर पर विभिन्‍न तरीके के सामान्‍य और संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीज भी चिकित्‍सक के पास दवा और इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं.

सोशल डिस्‍टेंसिंग का रखा जा रहा है ध्यान

एबीपी गंगा ने गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय में खुली ओपीडी में आने वाले मरीजों और चिकित्‍सकों से भी बातचीत की. उन्‍होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर कम होने के साथ ही उन्‍हें मरीजों को राहत जरूर मिली है. वहीं धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्‍सक भी यहां पर आने वाले मरीजों को इलाज पूरी तन्‍मयता के साथ कर रहे हैं. काउंटर पर जहां मरीजों का पर्चा बन रहा है. तो वहीं चिकित्‍सक के कक्ष के बाहर भी सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं. दुर्घटना में घायल होने वाले मरीज भी ओपीडी खुलने के पहले दिन चिकित्‍सालय में इलाज कराने के लिए पहुंचे.

लोगों के लिये बड़ी राहत

गोरखपुर के डांगीपार के रहने वाले बीनू के पैर में दुर्घटना से फ्रैक्‍चर हो गया है. वे बताते हैं कि जिला चिकित्‍सालय में उनका प्‍लास्‍टर लगा है. यहां पर ओपीडी शुरू होने से काफी सुविधा हो गई है. गोरखपुर के घंटाघर के रहने वाले प्रियांशु गुप्‍ता ने बताया कि क्रिकेट खेलते समय चोट लगने से उनका पैर फ्रैक्‍चर हो गया है. वे यहां पर प्‍लास्‍टर लगवाने के लिए आए हैं. उन्‍होंने बताया कि जिला चिकित्‍सालय में ओपीडी खुलने से काफी सुविधा हो गई है.

सर्दी-जुकाम की मरीजों की हो रही है कोविड जांच

गोरखपुर जिला चिकित्‍सालय के फिजीशियन डा. राजेश कुमार का कहना है कि, ओपीडी आज से यूपी में शुरू हुई है. गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय में भी वे लोग आने वाले मरीजों का इलाज और दवाएं लिख रहे हैं. पहला दिन होने के नाते भीड़ कम है. सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए मरीज को देख रहे हैं. ओपीडी खुलने से मरीजों को काफी सुविधा हो गई है. वे यहां पर आ रहे हैं और अपना इलाज करा रहे हैं. सुबह से 50 मरीजों को वे अभी तक देख चुके हैं. उन्‍होंने बताया कि सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों को अनिवार्य रूप से कोविड जांच लिखा जा रहा है.

ओपीडी को दो भागों में बांटा गया

गोरखपुर जिला चिकित्‍सालय के एसआईसी डा. अभय चन्‍द्र श्रीवास्‍तव ने बताया कि ओपीडी शुरू करने का संदेह तीन से चार दिन पहले ही हो गया था. सीएम योगी आदित्‍यनाथ के संकेत के बाद बैठक कर यहां पर ओपीडी को दो भाग में बांट दिया गया है. ऐसे में मरीजों की भीड़ और सड़क पार कर आने की समस्‍या और दुर्घटना से बच सके. ओपीडी के साथ नए ओपीडी में दवा वितरण की व्‍यवस्‍था को श‍िफ्ट कर दिया गया है. पुराने ओपीडी में भी इसी कारण भीड़ कम हो गई है. ओपीडी शुरू होने से मरीजों को सुविधा के साथ संतोष भी मिल रहा है. ग्रामीण अंचल के मरीज सीएचसी-पीएचसी पर जा सकते हैं. शहर के मरीजों को प्राइवेट अस्‍पतालों में जाने से असुविधा हो रही थी. उनकी परेशानी कम हुई है. संदिग्‍ध मरीजों की स्‍क्रीनिंग भी की जा रही है. लोगों को मास्‍क लगाने के साथ सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पालन करने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

 यूपी: कोरोना वैक्सीनेशन नहीं तो वेतन नहीं, राज्य सड़क परिवहन निगम ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget