एक्सप्लोरर

प्रयागराज में अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मरीज की मौत के बाद वसूले जा रहे थे पैसे, पढ़ें पूरा मामला

प्रयागराज में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से परिजन अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से वंचित रह गये. अब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में कोविड के सबसे बड़े अस्पताल में डॉक्टर्स और दूसरे स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद अस्पताल के लोगों ने उनके परिजनों को खबर तक नहीं की और लावारिस के तौर पर अंतिम संस्कार करा दिया. इतना ही नहीं अस्पताल के कर्मचारी परिवार वालों से 4 दिनों तक मौत की बात छिपाकर उनसे स्वर्ग सिधार चुके बुजुर्ग को देने के लिए जूस व खाना वगैरह भी लेते रहे. अस्पताल का स्टाफ मृतक को जूस व खाना पहुंचाने के लिए परिवार वालों से पैसे भी ऐंठता रहा. 

परिवार वालों को चार दिन बाद यह बात तब पता चली जब उस बेड पर भर्ती किए गए दूसरे मरीज के परिजनों ने उन्हें यह जानकारी दी. इस मामले में अब अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे हुआ है और कुछ भी बोलने से बच रहा है.

उसी बेड पर आ गया दूसरा मरीज

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के रहने वाले एजी ऑफिस के रिटायर्ड कर्मचारी बच्ची लाल के पिता मोतीलाल की पिछले दिनों तबीयत खराब हुई. कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मोतीलाल को 13 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रयागराज में यह लेवल 3 का इकलौता अस्पताल है. मोतीलाल को कोविड वार्ड के बेड नंबर 37 पर भर्ती किया गया था. 16 अप्रैल को उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. उन्हें दूसरी मंजिल के बेड नंबर 9 पर शिफ्ट किया गया था. 21 अप्रैल को बच्ची लाल को यह पता चला कि उनके पिता की मोती लाल की मौत तो 17 अप्रैल को ही हो चुकी है.

बराबर पहुंचता रहा जूस व फल

परेशान होकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया तो उन्हें डेथ सर्टिफिकेट पकड़ा दिया गया. अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जानकारी दी कि 17 अप्रैल को मोतीलाल की मौत के बाद परिवार वालों का कोई नंबर ना होने की वजह से लावारिस के रूप में उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया. हालांकि, बच्ची लाल का आरोप है कि वह 17 अप्रैल और उसके बाद भी रोजाना अस्पताल जाते थे. कभी जूस कभी फल तो कभी खाना और दूसरे सामान वार्ड ब्वॉय को पिता तक पहुंचाने के लिए देते थे. वार्ड बॉय इसके बदले उनसे रोजाना अलग से पैसे भी वसूलते थे और यह बताते थे कि पिताजी की तबीयत ठीक हो रही है.

उच्च अधिकारियों से की शिकायत

अस्पताल की इस लापरवाही से परिजनों में जबरदस्त नाराजगी है. उन्होंने इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ ही तमाम आला अधिकारियों से की है और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

दरअसल बच्ची लाल के पिता मोतीलाल की मौत के बाद उनकी बेड पर जिस दूसरे शख्स को एडमिट किया गया था, संयोगवश उसका नाम भी मोतीलाल ही था. एक ही नाम का होने की वजह से वार्ड ब्वाय व नीचे के कर्मचारियों को इस बात की जानकारी नहीं हो सकी थी. इस घटना से साफ तौर पर समझा जा सकता है कि प्रयागराज में कोविड मरीजों के इलाज के नाम पर किस तरह की लापरवाही व मनमानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना का कहर: आगरा में बीजेपी नेता रमा शंकर उर्फ लल्ला बाबू का कोरोना से निधन, छावनी परिषद से सभासद रह चुके थे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget