एक्सप्लोरर

BHU में एक और छात्र धरने पर, कहा - प्रवेश देने के बजाय राजनीतिक रूप से अपमानित किया जा रहा

BHU में भाष्करादित्य त्रिपाठी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में और शैक्षणिक योग्यता सहित प्रमाण पत्र दस्तावेज के अनुसार शोध अध्ययन के लिए हमारा प्रवेश होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रवेश नहीं मिल रहा

BHU News: देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध प्रवेश परीक्षा में लगातार अनियमितता का छात्र आरोप लगा रहे हैं. अब एक और छात्र द्वारा बीते तीन दिनों से विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पर धरना देकर पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अनियमितता का दावा किया गया है. वहीं  इसी मामले से जुड़े काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा अर्चिता सिंह भी प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोंप लगाते हुए केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हैं.

प्रवेश के बजाय दिया गया मेरे विषय को राजनीतिक रंग- भाष्करादित्य त्रिपाठी
 BHU शोध प्रवेश परीक्षा के अभ्यार्थी भाष्करादित्य त्रिपाठी नें एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि - हमारे द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय का शोध प्रवेश परीक्षा दिया गया था जिसमें EWS आवेदन से 18वीं रैंक है. हमारे सभी प्रमाण पत्र दस्तावेज सही है और आवश्यक अवधि के दौरान हमने यह प्रमाण पत्र भी लगाया है. लेकिन हमें आरोपित किया गया कि एक संगठन के दबाव में आकर हमें प्राथमिकता दी जा रही है. जबकि हकीकत यह है कि हमें सही समय पर BHU में प्रवेश देने के बजाय हमारे जीवन से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय को ही राजनीतिक रंग दे दिया गया.

निशिकांत दुबे के बयानों पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार, कहा- मुंह न खोलें, उसी में उसकी इज्जत...

उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में और शैक्षणिक योग्यता सहित प्रमाण पत्र दस्तावेज के अनुसार शोध अध्ययन के लिए हमारा प्रवेश होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रवेश नहीं मिल रहा, इसके बजाय हमें आरोपित किया गया. जबकि जिस छात्रा द्वारा हमारे ऊपर आरोप लगाया गया है, प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उनके पास EWS नहीं था. इससे आहत होकर हम धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं. हमारी मांग है कि हमारे साथ न्याय किया जाए. इसके अलावा काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में खासतौर पर ऐसे विषयों को लेकर उन लोगों की दखलअंदाजी को स्वीकार न किया जाए जो राजनीतिक दल अथवा परिसर से संबंधित नहीं है. यह पूरी तरह शैक्षणिक विषय है, इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को गंभीरता से तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है.

छात्रा अर्चिता भी धरने पर
वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ही अन्य छात्रा अर्चिता सिंह भी प्रवेश परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हैं. उनका कहना है कि एक विशेष संगठन के प्रभाव में आकर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है.  जबकि उनकी रैंक 15 वीं है. इस दौरान राजनीतिक दल सहित अन्य संगठन से जुड़े हुए लोग भी अर्चिता से मिलने पहुंचे. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का इस मामले पर साफ कहना है कि जिस भी छात्र ने अंक प्राप्त किए हैं नियम अनुसार ही उसी को प्रवेश दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget