एक्सप्लोरर

वाराणसी: आज से काम पर लौटेंगे BHU के रेजीडेंट डॉक्टर, आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल

UP News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगों के लिए 11 दिनों की हड़ताल समाप्त कर दी है. विवि के प्रशासन ने उनकी 21 मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया है.

Varanasi News: कोलकाता रेप केस की घटना और अपनी सुविधाओं व व्यवस्थाओं से जुड़ी मांगों को लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रेजीडेंट डॉक्टर 11 दिनों से हड़ताल पर थे. इस दौरान चिकित्सा संस्थान में आईसीयू, इमरजेंसी और सीनियर डॉक्टर की देखरेख में मेडिकल व्यवस्थाएं जारी थी. अब रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना हड़ताल समाप्त कर दिया है. वह आज से अपने कार्य पर लौट रहे हैं. जिसके बाद  काशी हिंदू विश्वविद्यालय की सभी चिकित्सा सुविधा सुचारू रूप से जारी रहेंगी.

आज (24 अगस्त) से सभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कार्य पर लौटेंगे. इससे पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईसीयू, इमरजेंसी और सीनियर डॉक्टर की देखरेख में ओपीडी व्यवस्था जारी थी. इसमें कोई दो राय नहीं की रेजिडेंट डॉक्टर के स्ट्राइक पर जाने से चिकित्सा संस्थान की व्यवस्थाओं पर भी प्रभाव पड़ा है. BHU चिकित्सा संस्थान को पूर्वांचल का एम्स कहा जाता है. तकरीबन 5000 की संख्या में वाराणसी सहित आसपास के जनपद और दूसरे राज्यों से मरीज यहाँ उपचार के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में जूनियर डॉक्टरों के पुनः कार्य पर लौटने से मरीजों ने राहत की सांस ली है.

क्या बोले बीएचयू के जूनियर डॉक्टर
काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा संस्थान के जूनियर डॉक्टर गौरव राय ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि कोलकाता की दुखद घटना ने देश के सभी चिकित्सकों को झकझोर कर रख दिया है. हम सभी इससे आहत है. पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो यही हमारी मांग है.

कोलकाता रेप केस की घटना और विश्वविद्यालय में रेजीडेंट डॉक्टरों के सुरक्षा व व्यवस्था संबंधित 21 सूत्रीय मांग को लेकर 13 अगस्त से जूनियर डॉक्टर स्ट्राइक पर थे. अब हमें विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से भरोसा दिलाया गया है कि सभी मांगों पर विचार करके आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे. इसलिए हमने फैसला किया है कि 24 अगस्त से हम सभी पुनः कार्य पर लौटेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Politics: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव पर FIR, जांच शुरू, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों ने जन्मदिन के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों ने जन्मदिन के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट
Uttrakhand News: मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, मॉक ड्रिल के जरिए परखी गईं आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, मॉक ड्रिल के जरिए परखी गईं आपदा प्रबंधन की तैयारियां
ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला लेबर कैंप, टीनशेड की झोपड़ियों में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला लेबर कैंप, टीनशेड की झोपड़ियों में लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर में पहली बारिश ने ही खोली नगर पालिका की पोल, बरसात में कई फीट तक धंसी सड़क
मुजफ्फरनगर में पहली बारिश ने ही खोली नगर पालिका की पोल, बरसात में कई फीट तक धंसी सड़क

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget