एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने पर सलमान खुर्शीद ने दी सफाई, जानें- क्या कहा?

Bharat Jodo Yatra in UP: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा कि "अगर देश को बचाना है, तो हम सबको एक साथ आना पड़ेगा. ये देश नागपुर से नहीं, प्यार-मोहब्बत से चलेगा."

Congress Bharat Jodo Yatra in UP: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नए साल में 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. जिसे लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में तमाम तैयारियां तेज कर दी है. इस सिलसिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि "अगर देश को बचाना है, तो हम सब को एक साथ आना पड़ेगा.'' उन्होंने कहा कि "नागपुर से देश नहीं चलेगा, ये देश प्यार-मोहब्बत से चलेगा."

सलमान खुर्शीद ने मेरठ के इतिहास को याद करते हुए कहा कि यहां के वीरों ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. भारत जोड़ो यात्रा में मेरठ के लोग दिल्ली पहुंचेंगे और यात्रा को कामयाब बनाएंगे. उन्होंने कहा कि ये यात्रा गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी, इसके बाद बागपत और शामली जिले से होते हुए हरियाणा पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन रहेगी और चार जनपदों से होकर गुजरेगी.

राम से तुलना करने पर दी सफाई

इस दौरान सलमान खुर्शीद ने भगवान श्री राम से राहुल गांधी की तुलना करने पर कहा कि हमारे शायरों ने श्रीराम को इमाम ए हिन्द कहा है. वो सर्व धर्म के हैं. हिंदू और मुसलमान सहित सभी धर्मों के लिए वो आदर्श हैं. हमारी संस्कृति में बच्चों के नाम राम रखे हैं, लेकिन रहीम देखने को नहीं मिलता. भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के लोगों को जोड़ने का प्रयास है. वहीं जब उनसे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को न्योता देने पर सवाल किया गया तो सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनका आना अभी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन सभी को यात्रा में शामिल करने का प्रयास जारी रहेगा.

दरअसल, यूपी में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का बड़ा असर छोड़ने के लिए अलग रणनीति तैयारी की है. इसके तहत कांग्रेस ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, जयंत चौधरी और ओम प्रकाश राजभर को न्योता दिया है और भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने को कहा है. हालांकि ये रणनीति कितनी कामयाब हो पाती है इसका पता यात्रा के पहुंचने के बाद ही चलेगा. हालांकि अभी तक इनमें से किसी भी नेता के आने पर मुहर नहीं लगी है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव को लेकर योगी सरकार पर बरसीं मायावती, कहा- 'OBC समाज BJP को सजा देगा'

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget