एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: अखिलेश-मायावती को न्योता देने का 2024 से जुड़ा है कोई कनेक्शन? सलमान खुर्शीद के बयान से मिले संकेत

UP Bharat Jodo Yatra: सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि कभी कोरोना जैसी महामारी भारतवर्ष में ना आए. अभी किसी वैज्ञानिक ने कोरोना से सतर्क रहने के लिए नहीं कहा है.

Salman Khurshid On Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है. यूपी में 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से ये यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से तैयारी कर रही है. इस बीच कोरोना गाइडलाइंस को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अभी किसी साइंटिस्ट ने कोरोना से सतर्क रहने के लिए नहीं कहा है. जो अफवाह फैलाई जा रही है हम उस पर विश्वास नहीं रखते.

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करने पहुंचे वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि कभी कोरोना जैसी महामारी भारतवर्ष में ना आए. उन्होंने कहा कि अभी किसी भी वैज्ञानिक ने नहीं कहा है कोरोना का डर और उससे सतर्क रहने के लिए नहीं कहा है. हम सतर्क रहेंगे अगर कोई साइंटिस्ट का प्रोटोकॉल आता है, तो हम सोचेंगे. जो अफवाह फैलाई जा रही है हम उस पर विश्वास नहीं रखते. 

अखिलेश-मायावती को न्योता देने पर बोले खुर्शीद

भारत जोड़ो यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, मायावती और ओम प्रकाश राजभर को न्योता देने के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी जी ने बीजेपी को छोड़कर सभी को निमंत्रण देने के लिए कहा है. कांग्रेस ने विपक्ष के सभी नेताओं को निमंत्रण दिया है. सलमान खुर्शीद ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर इस्लामाबाद से शुरुआत करनी होगी तो वहां से भी की जाएगी, लेकिन हमारे संबंध उससे नहीं हैं. जो हम और करीब ला सकते हैं. किसी भी मामले में स्टेप उठाना सरकार का काम है. अगर सरकार कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो हम सरकार के साथ हैं. 

2024 को लेकर कही ये बात

सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम सरकार को परामर्श दे सकते हैं कि दुनिया को देखते हुए क्या कदम उठाना है. ये तो सरकार को देखना है. हमको अपने देश से मतलब है. हम जो चाहे वो देश की सेवा के लिए कर सकते हैं. 2024 को लेकर खुर्शीद ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पार्टी मानती है कि जब तक विपक्षी दल एक नहीं होंगे, जो लोग हम पर प्रभावी हो रहे हैं देश पर दबाव डाल रहे हैं, जो कांग्रेस का लड़ने का अधिकार है, विपक्ष का अधिकार है. जो लोग भी हमारे साथ मिलकर आना चाहते हैं हम उनके साथ बैठकर वार्ता करने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-UP Politics: मायावती के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का जबरदस्त पलटवार, RSS का नाम लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget