एक्सप्लोरर

भदोही में प्रिंसिपल की हत्या पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Bhadohi Murder Case: भदोही के श्री इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. अब सपा ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं.

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही में बीते दिनों कॉलेज प्रिंसिपल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई. समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने इस हत्याकांड और प्रदेश बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला.

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने मृतक परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने तंजिया अंदाज में कहा कि पुलिस जल्द खुलासे के चक्कर में किसी निर्दोष को न फंसा दे, जितना टाइम लेना हो लीजिए लेकिन सजा इस मामले में असली गुनहगार को सजा मिलनी चाहिए.

एसपी-SHO ने किया नंबर ब्लॉक
पूरे मामले में कार्रवाई की अपडेट जानने के लिए लाल बिहारी यादव ने पुलिस अधीक्षक और स्थानीय एसएचओ को फोन लगाया, इस पर दोनों अधिकारियों ने फोन उठाने के बजाया उनका नंबर ही ब्लॉक कर दिया.

बता दें, भदोही शहर के बसावनपुर अमिलोरी ग्रामसभा में बीते सोमवार की सुबह लगभग 8.30 बजे श्री इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव और एमएलसी आशुतोष सिन्हा मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे.

इस मौके पर उन्होंने कहा, "हम सभी इस मुश्किल परिस्थिति में मृतक परिवार के साथ हैं. लाल बिहारी यादव ने कहा कि मृतक प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह सरल स्वभाव के थे और उनकी हत्या करने वाले पेशेवर लोग थे. घटना से लगता है कि बदमाशों ने रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है. 

'पुलिस को भेजेंगे विशेषाधिकार हनन नोटिस'
समाजवादी पार्टी नेता लाल बिहारी यादव ने कहा, "मैं पुलिस विभाग से निवेदन करता हूं कि किसी के दबाव में आकर किसी बेगुनाह या फिर किसी को दुश्मनी में फंसाने की बजाय असली मुजरिमों को ही जेल भेजें." उन्होंने कहा, "अक्सर देखा गया है कि पुलिस अधिकतर मामलों में गुड वर्क दिखाने के चक्कर में असली की जगह निर्दोष को फंसा देती है और उनका फर्जी एनकाउंटर भी कर देती है."

लाल बिहारी यादव ने भदोही पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में अधिकारियों से बात करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन उठाने की बजाय नंबर ही ब्लॉक कर दिया. विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "लखनऊ पहुंचने के बाद उन्हें विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजेंगे, मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद का अपमान किया है." 

'यूपी में बेखौफ घूम रहे अपराधी'
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने मीडिया से कहा कि "प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते है कि अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेल में है, तो कुछ का एनकाउंटर कर दिया गया है." उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के दावे खोखले हैं, उनकी बातों में दम नहीं है और प्रदेश में बेखौफ अपराधी घूम रहे हैं. मुख्यमंत्री के लाख वादे के बावजूद अपराध लगातार बढ़ रहे हैं." 

ये भी पढ़ें: भदोही के कॉलेज में फेयरवेल के नाम पर जबरन वसूली का आरोप, छात्राओं को फोन पर दी धमकी

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget