एक्सप्लोरर

भदोही: ग्राम समाज की जमीन पर बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के कब्जे को प्रशासन ने हटाया

जमीनों पर माफियाओं के कब्जों को पुलिस प्रशासन तेजी से हटा रहा है. राज्य की योगी सरकार भी सख्त रुख अपना रही है. इस कड़ी में भदोही के चर्चित विधायक विजय मिश्रा पर प्रशासन का डंडा चला है.

भदोही: भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. विधायक विजय मिश्रा के द्वारा लगभग 6 करोड़ रुपए की कीमत की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था. प्रशासन ने आज उसे हटा दिया. ग्राम समाज की जमीन पर विधायक के द्वारा बाउंड्री बनाई गई थी और जिसको जेसीबी से तोड़ा गया है. विधायक ने जमीन के कुछ हिस्से पर भगवान परशुराम का मंदिर बनाने का एलान किया था, जिसकी मौके पर होर्डिंग भी लगाई गयी थी और माना जा रहा है कि इसी के आड़ में सरकारी जमीन पर कब्जा किया था.

जेल में बंद हैं विधायक

विधायक विजय मिश्रा भदोही जनपद की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वर्तमान में वह अभी जेल में बंद हैं. विधायक के रिश्तेदार ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिस मामले में विधायक की गिरफ्तारी की गई थी. प्रयागराज जिले में इसके पहले विधायक की संपत्ति पर बुलडोजर चला था. अब भदोही जनपद में विधायक के द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर जो कब्जा किया गया था उसे हटाया गया है.

जमीन की कीमत छह करोड़ बताई जा रही है

आपको बता दें कि नवधन गांव में नेशनल हाईवे के किनारे विधायक ने दो बीघा 7 बिस्वा ग्राम समाज की कीमती जमीन पर कब्जा कर लिया था. जमीन के चारों तरफ ऊंची ऊंची दीवारें विधायक के द्वारा खड़ी की गई थी. जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्री वाल को गिरा दिया है. अधिकारियों का कहना है कि इस ग्राम समाज की जमीन पर विधायक विजय मिश्रा के द्वारा कब्जा किया गया था. यह जमीन काफी कीमती है. हाईवे से पूरी जमीन सटी हुई है. प्रशासन के मुताबिक इस जमीन की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई गई है.

ये भी पढ़ें.

सोनभद्र: 13 साल की उम्र में मां बनी किशोरी, न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget