एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बैकफुट पर बाहुबली विजय मिश्र का परिवार, बेटी ने हाथ जोड़कर सीएम योगी से लगाई रहम की गुहार

योगी सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद बाहुबली विजय मिश्र के परिवार के सुर बदले से नजर आ रहे हैं. शनिवार को उनकी बेटी रीमा पांडे ने प्रदेश सरकार से रहम की गुहार लगाई है.

प्रयागराज: कुछ दिनों पहले तक उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ ज़हर उगलते हुए उस पर सियासी बदले की भावना से कार्रवाई करने और ब्राह्मण होने के नाते उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाने वाले भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के परिवार ने अब सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाई है. सरकारी बुलडोजरों द्वारा प्रयागराज में करोड़ों की आलीशान कोठी ज़मींदोज़ किये जाने के बाद बाहुबली का परिवार अब बैकफुट पर आ गया है और उसने अपने सुर बदल दिए हैं. 78 आपराधिक मुकदमों वाले विधायक विजय मिश्र की बेटी एडवोकेट रीमा पांडेय ने हाथ जोड़कर सीएम योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है. रीमा पांडेय ने साफ़ कहा है कि यह एक बेटी की वकील मार्मिक अपील है, उम्मीद है जिसे योगी महाराज ज़रूर सुनेंगे और उसके पिता व परिवार के साथ इंसाफ करेंगे.

बेटी ने की अपील

विजय मिश्र की बेटी रीमा ने प्रयागराज में प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी के लिए कई बार हाथ जोड़े. उन्होंने कहा कि एक बेटी की प्रार्थना है कि सीएम उसके साथ किसी तरह का अन्याय न होने दें. रीमा ने सीएम योगी से अपने पिता के खिलाफ हाल में दर्ज हुए मुकदमों की जांच सीबीआई से कराए जाने, जेल में मुलाकात का मौका दिए जाने और साथ ही परिवार का उत्पीड़न नहीं करने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा है कि सीएम योगी के लिए हाथ जोड़ना कतई गलत नहीं है. न इसमें कोई शर्म है और न ही डरने व झुकने की कोई बात है. वह तो योगी महाराज से सिर्फ रिक्वेस्ट भर कर रही हैं.

इमोशनल कार्ड

रीमा ने यह भी कहा कि उनके पिता ने योगी राज में ब्राह्मणों के उत्पीड़न की जो बात कहीं थी, वह भावुकता में थी. परिवार ब्राह्मण -ठाकुर या जातिगत भेदभाव से कतई इत्तेफाक नहीं रखता. उनके मुताबिक़ मौका मिला तो उनका परिवार सीएम योगी से मुलाक़ात कर उनसे सीधे तौर पर भी इंसाफ और मदद की गुहार लगाएगा. माना यह जा रहा है कि सरकारी शिकंजा कसने के बाद बाहुबली विजय मिश्र के परिवार ने अब बेटी को आगे कर इमोशनल कार्ड खेला है. सीएम योगी की तारीफों के पुल बांधना और उनसे हाथ जोड़कर रहम की अपील करना इसी का हिस्सा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget