एक्सप्लोरर

भदोही में सूत मिल में लगी भीषण आग, कच्चा और बना माल जलकर राख, मशीनों को भी नुकसान

Bhadohi Fire: उत्तर प्रदेश के भदोही में एक सूत की मिल में आग लग गई, जिसमें करोड़ों रुपये का नुक़सान हुआ है. आग इतनी भीषण थी कि छह घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका.

Bhadohi Fire: यूपी के भदोही में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक सूत मिल में भीषण आग गई, जिसमें लाखों-करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रहा है. मिल में बहुत सारा कच्चा और बना हुआ मॉल रखा था. इसके साथ ही रॉ मेटेरियल का भी स्टॉक रखा था, जिसकी वजह से आग और भी ज्यादा भड़क गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका. 

ये सूत की मिल भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कारपेट सिटी के सामने स्थित है. जहां देर रात लगभग 2 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. कर्मचारियों ने देर रात अचानक धुंआ उठता हुआ देखा और थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस बीच कंपनी के कर्मचारियों ने मालिक और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. 

सूत मिल में लगी भीषण आग
आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कंपनियों में आग फैलने का डर सताने लगा. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनभर गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद आग को बुझाने की कोशिश की गई. मिल में कच्चा माल होने की वजह से आग तेज भड़की हुई थी. 6 घंटे की कड़ी मशक्कत आग को बुझाया जा सका. अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि यहां कारपेट सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सामने गौरव इंड्रस्टी नाम की एक कम्पनी में आग लग गई है. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. 

यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, सीएम योगी ने कहा- चिंतित न हों लोग, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

कम्पनी के चारों तरफ बड़ी बड़ी दीवारें थीं, जिसकी वजह से आग को बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. स्थानीय पुलिस की मदद से पहले मौके पर बुलडोजर बुलाया जिसके बाद दीवारें तोड़कर हम लोग अन्दर घुसे. तब कहीं जाकर सूत मिल में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया. आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआत में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग की वजह से सूत मिल का भारी नुकसान हुआ है, जिसमें सूत का कच्चा माल और तैयार माल के साथ साथ कुछ मशीनें भी जल गई है. 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget