एक्सप्लोरर

Bhadohi Fire: भदोही में नवरात्र के दौरान भयानक हादसा, पंडाल में आग लगने के कारण दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग जाने की घटना में दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

UP News: भदोही (Bhadohi) में नवरात्र (Navratra) के अवसर पर रविवार रात एक दुर्गा पूजा (Durga Puja) पंडाल में भीषण आग लग जाने के कारण दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए. बताया जा रहा है कि आरती के दौरान यह हादसा हुआ. घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घायलों में महिलाएं और बच्चे दोनों शामिल हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है.

पुलिस अधिकारी ने दी घटना पर यह जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को बुलाया गया. एम्बुलेंस से घायलों को सूर्या ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.  यह पंडाल पुलिस थाने के ठीक पास मौजूद है. ऐसा कहा जा रहा है कि आरती करते समय चिंगारी भड़कने के कारण आग लगी है. मौके पर जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद हैं. आग इतना भीषण था कि पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया और वहां रखी सभी चीजें जल गईं. हालांकि प्रतिमाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पुलिस अधिकारी ने दावा किया, 'औराई कस्बे में रात के 9 बजे के आसपास एक दुर्गा पंडाल में अचानक से आग लग गई. आरती का समय था. उस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे. इसमें 10-15 के लोग घायल हुए हैं. उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.' 

Aligarh News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चार जिलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, विपक्ष को दिया करारा जवाब

सीएम योगी ने मामले पर लिया संज्ञान

पंडाल में आग लगने की जानकारी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं. वहीं, मौके पर राहत कार्य़ जारी है. उल्लेखनीय है कि आज नवरात्र की सप्तमी पूजा है और लोग देवी दुर्गा के दर्शन के लिए पंडाल में गए हुए थे. 

ये भी पढ़ें -

Mulayam Singh Yadav Health Live: मुलायाम सिंह यादव को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया, डॉक्टरों ने कहा- अगले 24 घंटे बेहद अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
'वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला
'...वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का बयान
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget