एक्सप्लोरर

भदोही: फांसी के फंदे से लटका मिला मां और उसके डेढ़ साल के बेटे का शव, इलाके में फैली सनसनी

Bhadohi News: महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस इस हृदय विदारक घटना के मामले की जांच पड़ताल में सरगर्मी से जुट गई है.

Crime News Bhadohi: यूपी के भदोही (Bhadohi) जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. घर के एक कमरे में मां और उसके डेढ़ साल के बेटे का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है. डेढ़ साल के मासूम बेटे और उसकी मां की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है. सूचना मिलते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंचे डिप्टी एसपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया. पुलिस इस हृदय विदारक घटना के मामले की जांच पड़ताल में सरगर्मी से जुट गई है.

पूरा मामला भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ चौकी अंतर्गत सरायछत्रशाह गांव का है. यहां बताया जाता है कि परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे. पिंकी और उसका डेढ़ साल का बेटा कमरे में थे. सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने झांक कर देखा तो उसमें दोनों के शव फंदे से लटक रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने जब दरवाजा खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए. पिंकी नाम की महिला का शव तो कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक ही रहा था उसी के बगल में उसके डेढ़ साल के बच्चे आयुष का शव भी लटका हुआ था. पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज उसके रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

आत्महत्या या हत्या यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है

महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. और तो और आशंका जाहिर की जा रही है की फंदे से लटकी महिला के पेट में भी एक मासूम सांसे ले रहा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला की मौत की वजह क्या है. वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजन जो तहरीर देंगे उसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. साथ ही साथ डिप्टी एसपी भदोही प्रयांक जैन ने बताया की इस दर्दनाक घटना में असल में क्या कहानी है इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पा रहा है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच में इसका पता चल जायेगा.

यह भी पढ़ें-

Viral Fever in UP: कोरोना के बाद यूपी में वायरल बुखार का कहर, फिरोजाबाद में मरने वालों की संख्या 50 पहुंची

शायर मुनव्वर राणा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ़्तारी पर रोक लगाने से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget