एक्सप्लोरर

सुरक्षित निवेश का बेहतरीन विकल्प है पोस्ट ऑफिस के ये प्लान....रिटर्न की गारंटी भी

कोरोना की दहशत से लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था में आम जन के मन में निवेश को लेकर असमंजस की स्थिति है। आज हम इस आपको बता रहे हैं कहां आप पैसा लगाये जहां ये सुरक्षित रहे

दुनियाभर के संकट बना कोरोना वायरस विश्व की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने पर आमादा है। चीन से शुरू हुई ये घातक बीमारी से दुनिया के तमाम देश प्रभावित हो रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। शेयर बाजार के गिरने का रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। निवेशक भी परेशान हैं..करोड़ों रुपये उनका डूब चुका है। आज हम आपको बता रहे हैं कि किन योजनाओं में पैसा लगाना सही रहेगा। मौजूदा दौर में पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम एक बेहतर विकल्प है।

यहां रिटर्न की गारंटी है। इस तथ्य को याद रखना जरूरी है कि बैंक के डिफॉल्ट होने की स्थिति में एक निश्चित राशि तक ही बीमा गांरटी होती है। यह गारंटी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) बैंक अपने ग्राहकों देता है। जबकि, डाक घर में जमा पैसों पर सॉवरेन गारंटी होती है। इसलिए आप पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स जैसे पीपीएफ, टाइम डिपॉजिट, NSC में पैसा लगा सकते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सालाना 7.9 फीसदी का ब्याज मिलता है। एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। डिपॉजिट आप एकमुश्त राशि या 12 किस्तों में कर सकते हैं. इस स्कीम में ज्वॉइंट अकाउंट नहीं खोला जा सकता और भारत का कोई भी नागरिक केवल एक अकाउंट खोल सकता है। अकाउंट को कैश या चेक से भी खोला जा सकता है। चेक की तारीख जिस दिन अकाउंट खोला जा रहा है, वह होनी चाहिए।

अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का है लेकिन मैच्योरिटी के एक साल के भीतर इसे 5 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है और आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ में आपको जमा राशि पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की राशि पर टैक्स छूट भी मिलेगी। इसके तहत ब्याज करमुक्त होता है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) टाइम डिपॉजिट को फिक्स्ड डिपॉजिट भी कहा जाता है। इसमें 1 साल, 3 साल, 5 साल की अवधि के लिए निवेश पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जबकि 5 साल की अवधि के लिए निवेश पर 7.7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। स्कीम में आपको कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना है और 100 के गुना में आप कितना भी निवेश कर सकते हैं, अधिकतम सीमा नहीं है। ब्याज का भुगतान सालाना तौर पर होगा लेकिन इसकी गणना तिमाही के अनुसार की जाती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget