एक्सप्लोरर

WB Election: योगी आदित्यनाथ का ममता पर निशाना, कहा- चिढ़ बीजेपी से या हम से हो सकती है, राम से क्यों?

बंगाल में चौथे चरण के चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू हो गया है. 10 अप्रैल को चौथे चरण की वोटिंग होनी है. इससे पहले सभी दल चौथे चरण के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं लेकिन जय श्रीराम के नारे पर राजनीति खत्म नहीं हुई है. जय श्रीराम के नारे पर बीजेपी और टीएमसी दोनों ही पार्टियां एकदूसरे पर हमलवार है. आज बंगाल के जलपाईगुड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने ममता से पूछा है कि आखिर चिढ़ श्रीराम के नारे से इतनी चिढ़ क्यों है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो कह रही हैं कि जय श्रीराम बोलोगे तो जेल में डाल देंगे. चिढ़ बीजेपी से या हम से हो सकती है, राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है, बंगाल में TMC की दुर्गति तय है.'

सीएम योगी ने कहा, '2 मई को बंगाल को TMC सरकार से मुक्ति मिलेगी. TMC के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा. ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट,TMC जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे.'

"ममता ने किया 'सेल्फ गोल', मुसलमान भी हुए दूर" एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि वोटों का बिखराव ना हो इसके लिए मुसलमानों से एकजुट हो जाने की उनकी अपील स्पष्ट करती है कि तृणमूल कांग्रेस विधानसभा चुनाव की जंग हार गई है. प्रधानमंत्री ने राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दावा किया यदि उन्होंने इसी प्रकार सभी हिन्दुओं को एकजुट हो जाने और बीजेपी को मत देने की अपील की होती तो उन्हें निर्वाचन आयोग के आठ-दस नोटिस मिल गये होते और देश भर के अखबारों में उनके खिलाफ संपादकीय छप जाते.

ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें लोगों के तिलक लगाने और भगवा वस्त्र पहनने पर भी अब एतराज होने लगा है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष लहर है और पार्टी बंगाल में अगली सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा- बीजेपी को रोकने के लिए बंगाल में हो रही है हिंसा राज की बात: पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भी नंदीग्राम में जलता रहेगा राजनीति का चूल्हा, बीजेपी की कोशिश 2024 की जमीन हो मजबूत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget