एक्सप्लोरर

कुशल पंजाबी से पहले ये स्टार्स भी जिंदगी की जंग हारे, मौत को कुछ यूं लगाया गले

टीवी और फिल्मों के जाने-पहचाने एक्टर कुशल पंजाबी से पहले आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम को कई स्टार्स उठा चुके हैं। जिसमें प्रत्युषा बनर्जी, जिया खान, सिल्क स्मिता जैसे कई नामचीन चेहरे शामिल हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। फिल्मों और टीवी के जानें मानें चेहरे कुशल पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रत्युषा बनर्जी, जिया खान की तरह उन्होंने भी अपने ही हाथों अपनी जान ले ली। कुशल का शव उनके ब्रांद्रा स्थित घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। उनके फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मौके से पुलिस ने सुसाइट नोट भी बरामद किया है। हालांकि, उन्होंने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं बताया है। कुशल के दोस्तों का कहना है कि वो काफी लंबे वक्त से परेशान चल रहे थे।

kushal_punjabi.

कुशल पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्होंने जिंदगी के तंग आकर मौत को गले लगा लिया। इससे पहले भी कई टीवी और फिल्म एक्टरों की चौंकाने वाली मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिन्होंने आत्महत्या कर जिंदगी को अलविदा कह दिया, इसमें प्रत्युषा बनर्जी, जिया खान, सिल्क स्मिता समेत कई मशहूर एक्टरों के नाम शामिल हैं।

प्रत्युषा बनर्जी

कुशल पंजाबी से पहले ये स्टार्स भी जिंदगी की जंग हारे, मौत को कुछ यूं लगाया गले एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी टीवी का जाना-पहचाना चेहरा थीं। कलर्स के फेमस टीवी सीरियल 'बालिया वधू' की आनंदी के नाम से मशहूर प्रत्युषा ने भी आत्महत्या कर ली थी। 1 अप्रैल 2016 को उनका शव मुंबई में उनके निवास पर मिला था। उन्होंने भी कुशल की ही तरह पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। प्रत्युषा महज 25 साल की थीं, जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

जिया खान

कुशल पंजाबी से पहले ये स्टार्स भी जिंदगी की जंग हारे, मौत को कुछ यूं लगाया गले एक्ट्रेस जिया खान की सुसाइड की खबर ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हर किसी को चौंका कर रख दिया था। फिल्म 'निशब्द', 'गजनी' और हाउसफुल जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाली जिया की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। प्रत्युषा की ही तरह महज 25 साल की उम्र में जिया ने अपने ही घर में फंदे से लटकर जान दे दी थी। जिया की मां मां राबिया खान ने इस आत्महत्या को मर्डर का नाम दिया था। उन्होंने फेमस एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे जिया की मौत का जिम्मेदार बताया। बता दें कि जिया और सूरज रिलेशनशिप में थे। जिया ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें कई सारे खुलासे लिए थे।

सिल्क स्मिता

कुशल पंजाबी से पहले ये स्टार्स भी जिंदगी की जंग हारे, मौत को कुछ यूं लगाया गले साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्टर सिल्क स्मिता की मौत की रहस्यमयी रही। उनकी मौत की खबर ने भी सभी को चौंका कर रख दिया। 1970 के दशक से लेकर 1990 तक दक्षिण भारतीय सिनेमा में सिल्क स्मिता का जादू दर्शकों के सिर चढ़ बोलता था। सिल्क अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बेबाक सिल्क ऐसे दुनिया को अलविदा कह जाएंगी, ऐसे कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। महज 35 साल की उम्र में सिल्क स्मिता ने आत्महत्या कर ली थी। वो दिन था, 23 सितम्बर 1996 का, जब चेन्नई के घर में सुबह स्मिता का मृत शरीर मिला था। उनकी मौत का कारण आज भी रहस्यमयी है। कुछ लोगों का कहना था कि कर्ज के चलते सिल्क ने मौत को गले लगा लिया। सिल्क भी तेलुगु भाषा में अपने पीछे एक सुसाइड नोट लिखकर गई थीं, लेकिन उसे भी समझा नहीं जा सका।

नफीसा जोसेफ

कुशल पंजाबी से पहले ये स्टार्स भी जिंदगी की जंग हारे, मौत को कुछ यूं लगाया गले पूर्व मिस इंडिया और वीजे नफीसा जोसेफ की मौत भी चौंकान वाली रही। उन्होंने 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस खिलाब को अपने नाम करने वाली वो सबसे कम उम्र की मॉडल थीं। 29 जुलाई, 2004 को उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी थी। नफीसा के माता-पिता ने बिजनेसमैन गौतम खंडूजा पर बेटी को सुसाइड करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया था।

विवेका बाबाजी

Viveka-Babajee साल 1993 में उन्होंने मिस मॉरीशस का खिताब अपने नाम करने वाली विवेका बाबाजी ने भी आत्महत्या कर ली थी। साल 1994 में उन्हें सुपरमॉडल के खिताब से भी नवाजा गया था। 90 के दशक में ‘कामसूत्र’ कंडोम का एक बोल्ड एड कर उन्होंने खूब सनसनी मचा दी थी। उस दौरान पेशे से स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा से उन्हें मोहब्बत हो गई थी। दोनों रिलेशनशिप में रहे, वो उनसे शादी करना चाहती थीं। लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद 24 जून, 2010 को विवेका की लाश उनके ही घर में पंखे से लटकी मिली।

यह भी पढ़ें:

TV की जानी-मानी हस्ती Kushaal Punjabi ने की खुदकुशी- दोस्तों ने बताई मौत की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget