एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव से पहले बागी हुए अमेठी से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, इस्तीफा देकर अनशन पर बैठे

अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे अनशन पर बैठ गए. 

अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रविवार को सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और हजरतगंज (अटल चौक) में गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठ गए. 

राकेश प्रताप सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘‘आज मैंने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया.’’ उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हमने कुछ मांगें उठाई थी और सरकार ने पूरा करने का सदन में आश्‍वासन दिया था लेकिन पूरा नहीं किया. सरकार झूठ बोलती है इसलिए सदन में बैठने का कोई औचित्य नहीं है. अधिकारीगण लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे हैं, चुनी हुई सरकारों का निर्देश नहीं मानते हैं.'

विधायक ने कही ये बड़ी बात 

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपे गये त्यागपत्र में विधायक ने अपने क्षेत्र में दो क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण के सिलसिले में अपने प्रयासों की याद दिलाते हुए कहा कि 25 फरवरी 2021 को सदन में सरकार ने यह आश्वासन दिया था कि उक्त मार्गों का निर्माण तीन माह से भी कम समय में पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है.

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘अमेठी के जिलाधिकारी को दो अक्टूबर को मैंने ज्ञापन दिया कि अगर 31 अक्‍टूबर तक दोनों मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समस्या का हल होने तक हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठूंगा. इसके बाद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई.’’

सपा नेता ने कहा, ‘‘मैं अपने आप को वर्तमान शासनकाल में जनसमस्याओं के निस्तारण में सक्षम नहीं पा रहा हूं जिससे मेरा वर्तमान विधानसभा में सदस्य के रूप में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है. अत: मैं विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र देकर अनशन पर बैठ रहा हूं. कृपया मेरा त्यागपत्र स्‍वीकार करें.'

ये भी पढ़ें :-

UP Election: योगी के गढ़ में बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- जनता पर रोजाना आक्रमण कर रही यूपी सरकार

UP: पीएनबी अधिकारी के सुसाइड पर सियासत, लखनऊ में पीड़ित परिवार से मिलने जा सकती हैं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget