एक्सप्लोरर

Basti में अफसरों की नहीं सुन रही पुलिस? CM तक पहुंचा रेप की कोशिश का मामला, महिला अधिकारी ने लगाई न्याय की गुहार

Basti News: बस्ती में एक नायब तहसीलदार पर अपनी महिला सहकर्मी नायब तहसीलदार के घर में घुसकर रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है.

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विश्वासघात करते हुए योगी सरकार के ही एक अफसर ने ऐसा कांड कर डाला जिसका जवाब देते अब सरकार को नहीं बन रहा है. दरअसल बस्ती सदर तहसील के नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने अपनी सहकर्मी महिला नायब तहसीलदार के आवास में घुसकर जबरन रेप और फिर नाकाम होने पर हत्या करने की भी कोशिश की. 

यह पूरी घटना दिवाली के रात की बताई जा रही है. जिसके दो दिन बाद जब पीड़ित महिला अफसर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया. वहीं मीडिया में प्रकरण आते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी. अब आरोपी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित महिला अधिकारी को गुहार लगानी पड़ रही है.

महिला अधिकारी ने लगाई न्याय की गुहार

महिला अफसर ने एक वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर मांग की है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए. पीड़ित महिला नायब तहसीलदार ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनके ही साथी अधिकारी ने बदतमीजी की और फिर उन्हें अब न्याय के लिए आला अफसरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. पीड़ित महिला अफसर ने एफआईआर लिखने से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक में पुलिस की कार्य शैली को लेकर सवाल उठाए हैं.

लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही पुलिस

बता दें कि, नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला और महिला नायब तहसीलदार एक ही तहसील में साथ-साथ काम करते थे. इतना ही नहीं दोनों के आवास भी अगल-बगल ही थे. सूत्रों के मुताबिक दोनों में अक्सर व्हाट्सअप पर बात भी हुआ करती थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी अधिकारी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है और इस घटना में एक तीसरा शख्स भी शामिल था जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

2020 में पीसीएस अधिकारी बनी है महिला 

गौरतलब है कि पीड़ित महिला अफसर वर्ष 2020 की डायरेक्ट पीसीएस अधिकारी हैं. जिनकी पहली पोस्टिंग बलरामपुर जिले में हुई थी और वहां से स्थानांतरण होने के बाद वह बस्ती जनपद में आई. जहां उन्हें सदर तहसील का नायब तहसीलदार बनाया गया था. वहीं आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला प्रमोटी पीसीएस अफसर हैं. जिनका प्रमोशन वर्ष 2022 में हुआ था. इससे पहले घनश्याम शुक्ला गोरखपुर जनपद में कानून के पद पर कार्यरत थे.

इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला की किसी भी हाल में जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए, वरना इस मामले को लेकर हुए आलाकमान से भी बात करेंगे. एमएलसी देवेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि एक महिला अधिकारी जब सुरक्षित नहीं है तो अन्य के बारे में क्या कहा जाए. इस घटना के बाद से जिले की दूसरी महिला अधिकारी भी डर से सहम गई हैं. ऐसे में आरोपी घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार किया जाना बेहद ही आवश्यक है.

यह भी पढ़ेंः

Vicky Kaushal Dance: लखनऊ में विक्की कौशल ने किया खुकुरी डांस, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget