एक्सप्लोरर

UP News: समाधान दिवस में पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास, अधिकारियों पर लगाया शिकायत न सुनने का आरोप

Basti News: बस्ती में समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए मौजूद अधिकारियों के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिसक्रमियों ने महिला को बचा लिया.

UP News: एक तरफ जहां देवरिया नरसंहार मामले ने पूरे देश को हिला दिया, तो वहीं हत्याकांड के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने त्वरित जमीन मामले के निस्तारण के आदेश भी दे डाले थे. सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बस्ती जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पिछले महीने 18 हजार मुकदमे का तेजी से निस्तारण भी कराया और नवंबर महीने में 20 हजार मुकदमे निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया, तो वहीं लेखपालों में सीएम के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशों का कोई असर होता नहीं दिख रहा है.

पूरा मामला हरैया थाना क्षेत्र का है, जहां प्रशाशन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ. जहां दूर दराज से आए लोग मौजूद अधिकारियों से न्याय के लिए पहुंचे थे. अधिकारी सबकी समस्याओं को सुन ही रहे थे की अचानक मुन्नी देवी नाम की पीड़िता हाथ में पेट्रोल का बोतल लेकर पहुंच गई और अपने ऊपर डाल कर खुद को जलाने का प्रयास करने लगी.

पुलिस कर्मियों ने महिला को बचाया

इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मुन्नी देवी को पकड़ कर हाथ से पेट्रोल के बोतल को छीनकर जलाने से बचा लिया. वहीं पीड़ित महिला मुन्नी देवी ने अधिकारियों पर आरोप लगाया की उनकी शिकायत अधिकारी नहीं सुन रहे हैं. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके घर के रास्ते में वीरेंद्र कुमार के घर वाले मारते हैं. जिस मामले में न्याय की गुहार लगाने के बाद थक हारकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल से भरा बोतल डाल दिया.

रास्ते बंद होने से परेशान है परिवार

फिलहाल इसके बाद अधिकारियों ने महिला को मदद का आश्वासन दिया है. वहीं पीड़िता के बेटे ने बताया कि पुस्तैनी रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिसके कारण गांव में उनकी खेती बाड़ी बंद हो गई है, वहीं रास्ता नहीं होने से आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उसका आरोप है कि अधिकारी भी इस मामले में उसकी नहीं सुन रहे हैं, जिससे आज उन्होंने ऐसा कदम उठाया. 

डीएम ने मांग को बताया गलत

उनका कहना है कि 7 बार तहसील दिवस और 2 बार मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देने के बाद भी उनकी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उसने बताया कि पिछली बार उन्होंने एसडीएम को एप्लीकेशन दिया था, जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर लेखपाल जांच करने भी आए, लेकिन अभी तक हमारे रास्ते का निस्तारण नहीं हुआ. वहीं इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया की इसका प्रकरण पूरी तरह गलत है, वो किसी और निजी भूमि पर अपना रास्ता बनाना चाहती है जो न्याय संगत नहीं है.

यह भी पढ़ेंः 
Lok Sabha Election 2024: रवि प्रकाश के बाद बेटी भी थाम सकती हैं कांग्रेस का हाथ, मुश्किलों के बीच क्या गठबंधन के लिए ये सीट छोड़ देंगे अखिलेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget