एक्सप्लोरर

बस्ती: बर्थडे पार्टी में दरिंदगी, किशोर की पिटाई कर मुंह पर किया पेशाब, आहत पीड़ित ने कर ली आत्महत्या

Basti Crime News: बस्ती में एक किशोर के साथ चार लोगों ने बेरहमी से पिटाई के बाद उसके साथ दरिंदगी की. इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे किशोर ने खौफनाक कदम उठा लिया.

Basti News Today: बस्ती जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. परिजनों ने किशोर के आत्महत्या करने की वजह तो बताई तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह घटना बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइलपुरा गांव का है. जहां 17 वर्षीय नाबालिग किशोर ने फंदे से लटक कर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि नाबालिग किशोर को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई. 

परिजनों के मुताबिक, मृतक को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा था. इतना ही नहीं उसके मुंह पर पेशाब कर उसके साथ घिनौनी हरकत की गई और पूरे घटना की वीडियो भी बनाई. इसके बाद आरोपी मृतक को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे, जिससे आहत होकर किशोर ने खौफनाक कदम उठाया. 

किशोर के साथ बेरहमी
मृतक किशोर के परिजनों के मुताबिक, बीते 20-21 दिसंबर की रात को पीड़ित किशोर आदित्य को गांव के विनय कुमार ने फोन कर बर्थडे पार्टी में बुलाया था. जब आदित्य रात में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया तो वहां पर चार लोग मौजूद थे. इन लोगों ने आदित्य को नंगा करके बेरहमी से पीटा और उसके मुंह में पेशाब कर दिया. 

इस घटना की चारों दरिंदों ने वीडियो भी बना ली और वायरल करने को धमकी देने लगे. जब आदित्य ने वीडियो डिलीट करने की मिन्नत की तो उसको थूक कर चटाया और लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे. परेशान होकर आदित्य ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई. 

'पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई'
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए. वे लगातार किशोर को लगातार प्रताड़ित करने लगे. इससे क्षुब्ध होकर किशोर ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. कार्रवाई न होने से नाराज परिजन शव लेकर कप्तानगंज थाने पहुंच गए. 

घंटों इंतजार के बाद भी जब कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं मिला, तो परिजन शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए. जिसके बाद हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. मौके पर दो क्षेत्रों के सीओ से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दे दिया.

पुलिस पर रिश्वत लेने के आरोप
मृतक किशोर संतकबीर नगर के निघरी गांव का रहने वाला था. वह बस्ती में अपने मामा के घर पर रहता था. मृतक की मां का आरोप है कि पहले उनके बेटे को नंगा करके मारा पीटा गया और उस के मुंह पर पेशाब करके आरोपियों ने वीडियो बनाई. पीड़ित मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों से रिश्वत ली है, जिसकी वजह से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. 

मृतक के मामा विजय कुमार ने बताया कि बर्थडे के बहाने फोन करके बुलाया. उनके बीच में कोई रंजिश थी, इसकी जानकारी नहीं है. विजय ने बताया कि उनके भांजे के साथ आरोपियों ने अश्लील हरकत की, मुंह पर पेशाब करके वीडियो भी बना ली. थाने पर शिकायत की गई लेकिन इस तरह की किसी घटना को दर्शाया नहीं गया और उन के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की गई.

पुलिस ने क्या कहा?
सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में आगे जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Basti News: बस्ती में मुफ्त इलाज के नाम पर गरीब मरीजों की फोड़ दी आंख! CMO ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget