एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती के शुभम शुक्ला को मिला महारानी एलिजाबेथ मेडल, ब्रिटेन के साइबर सुरक्षा विभाग में है इंजीनियर

UP News: बस्ती जिले के रहने वाले शुभम शुक्ला को ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ मेडल से सम्मानित किया गया. शुभम लंदन के एक प्रमुख निवेश बैंकिंग फर्म के साइबर सुरक्षा विभाग में इंजीनियर है.

Basti News: भारत का काफी पिछड़ा और छोटा जिला बस्ती है.बस्ती जनपद उत्तर प्रदेश में राम की नगरी अयोध्या के बगल है, कहने को तो यह छोटा सा शहर है. लेकिन यहां के रहने वाले लोगों के हुनर का लोहा सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में माना जाता है.बस्ती के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम शुक्ला ने ब्रिटेन की टेक्निकल सिस्टम को इतना सुरक्षित कर दिया कि उसे ब्रिटेन की सरकार ने बकायदा महारानी एलिजाबेथ पुरस्कार से सम्मानित किया.जिसके बाद शुभम और बस्ती जनपद की चर्चा पूरे देश में हो रही है.

बस्ती के युवक शुभम शुक्ला का साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ब्रिटेन में डंका बज रहा है.उन्हें अभी हाल ही में ब्रिटेन सरकार के तकनीकी सिस्टम को सुरक्षित रखने के मामले में महारानी एलिजाबेथ मेडल से सम्मानित किया गया है.शुभम के साइबर सुरक्षा के उपाय बेहद कारगर साबित हुए हैं.भारतीय युवक ने ब्रिटेन के मेडिलिस्ट होने का गौरव हासिल कर समूचे देश का मान बढ़ाया है. शुभम बताते हैं कि उनका ध्येय है कि विश्व पटल पर अपनी मेधा की बदौलत भारत को बुलंद रखना है.यह ललक प्रत्येक भारतीय युवक में होनी चाहिए. इसके लिए भारतीय युवाओं को शिक्षा पर विशेष फोकस करना चाहिए.

बस्ती के शुभम को ब्रिटेन में मिला मेडल
नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) की ओर से ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में अभी हाल ही में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसमें ब्रिटेन सरकार के तकनीकी सिस्टम को सुरक्षित रखने में भारतीय युवक शुभम शुक्ला की उत्कृष्ट तरकीब की सराहना हुई.उन्हें एचएम क्वीन एलिजाबेथ मेडिलिस्ट होने का गौरव मिला. फोन पर शुभम ने बताया कि ब्रिटेन के उच्चाधिकारियों के समक्ष उन्हें मेडल मिलने से काफी खुशी हुई. यह उनके जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण रहा.

साइबर सुरक्षा विभाग में इंजीनियर है शुभम
शुभम मूलत: बस्ती जिले के बंकाटिया गांव के रहने वाले हैं. इंटरमीडिएट की शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने गूगल, बिग 4 टॉप कंसल्टिंग फर्म डेलोइट में नौकरी कर अपने कॅरियर की शुरूआत की.साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 25 वर्ष के उम्र में ही शुभम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है.भारतीय युवक के रूप में शुभम साइबर सिस्टम को हैकरों से सुरक्षित रखने में दुनिया के माहिर इंजीनियरों में शुमार हैं.वर्तमान में वह लंदन के एक प्रमुख निवेश बैंकिंग फर्म के साइबर सुरक्षा विभाग में इंजीनियर भी है.

'कॅरियर के प्रति हमेशा रहे सजग'
शुभम की यह उपलब्धि भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है. युवाओं के लिए उनका टिप्स काफी कारगर बन सकता है.उनका कहना है कि कॅरियर के प्रति हमेशा सजग रहने की जरूरत है. जिस भी विषय में रूचि है उसका गहनता से अध्ययन ही जिंदगी में निखार लाता है.कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है.उन्होंने दृढ़ निश्चय किया था कि साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व पटल पर वह अपनी पहचान बनाएंगे.आज उनका यह सपना सच होता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: तपती दोपहरी में खेत में पहुंची हेमा मालिनी, कांजीवरम साड़ी पहन काटी गेहूं की फसल, तस्वीरें वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget