एक्सप्लोरर

बस्ती में मंत्री संजय निषाद गुस्से से हो गए लाल, अधिकारियों पर निकाली भड़ास, ऐसा क्या हो गया?

UP News: मंत्री संजय निषाद बस्ती में आयोजित मत्स्य पालक मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से उन्हें प्रोटोकॉल नहीं मिलने पर वह आग बबूला हो गए.

Sanjay Nishad Basti Visit: बस्ती जनपद के ऑडिटोरियम में मछुआरा समाज के उत्थान के लिए आयोजित मत्स्य पालक मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद उस वक्त गुस्से से लाल हो गए, जब प्रशासन की तरफ से उन्हें प्रोटोकॉल नहीं दिया गया. 

दरअसल मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब मंत्री संजय निषाद सर्किट हाउस पहुंचे. मंत्री संजय निषाद को वहां रिसीव करने कोई नहीं आया, प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर तक नहीं दिया गया. इससे मंत्री संजय निषाद नाराज हो गए और कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए है. वही मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर हमला बोला है.

मछुआरों को दिया गया योजनाओं का लाभ
मछुआरा समाज के उत्थान को लेकर जब मंत्री संजय निषाद से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में सबसे अधिक मछुआरों को रोजगार और योजनाओं का लाभ दिया गया है. वही निषादों को आरक्षण और नौकरी के सवाल पर कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ हमारी इन मांगों पर ध्यान नहीं देंगे, तो यकीनन वो भी सत्ता से दूर हो जाएंगे.

राजनीति में निषादों की भागीदारी बढ़ाने के सवाल पर मंत्र संजय ने कहा कि हमारी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है. हम पूरे प्रदेश में निषाद समाज के लोगों को आमंत्रित करते है कि वे आगे आए और हमारे दल से चुनाव लड़ कर विधायक व सांसद बने. कहा हम तो घर घर जाकर निषाद समाज के लोगों को टिकट बांट रहे थे मगर कोई जब लड़ना ही नहीं चाहता तो हम कैसे किसी को नेता बना देंगे.

वही उत्तराखंड सरकार के द्वारा मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर का पाठ्यक्रम शामिल करने के सवाल पर आग बबूला होते हुए एक विशेष समुदाय की गतिविधियों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. मंत्री ने कहा कि मदरसों में जहर पिलाया जा रहा है. इसलिए ऐसी जगहों में बदलाव की जरूरत है, हमारी सेना का शौर्य जानने का हक सभी देश वासियों को है इसलिए मदरसों में अमृत पिलाकर हमारी सरकार उन समुदाय के लोगों को सही रास्ते पर लेकर आएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी के महराजगंज में जहां मिले 70 ज्यादा सांप, वहां पहुंची वन विभाग की टीम तो क्या हुआ? जानें- यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget