एक्सप्लोरर

Basti News: बंदरों ने किया हमला तो एलेक्सा ने बचाई मासूम बच्ची की जान, 13 साल की निकिता ने ऐसे दी कमांड

UP News: बस्ती के आवास विकास कॉलोनी में 13 साल की निकिता ने तकनीक का इस्तेमाल करके एक मासूम बच्ची की जान बचा ली. निकिता के इस कारनामें के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है.

Basti News: बस्ती में तकनीक का इस्तेमाल से एक मासूम बच्ची की जान बच गई. शहर के आवास विकास कॉलोनी में 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. निकिता ने सूझबूझ से न केवल अपनी और मासूम की जान बचाई बल्कि तमाम बेटियों के लिए ऐसी मिसाल पेश की कि आधुनिक डिवाइस का सटीक इस्तेमाल करके किसी भी चुनौती से पार पाया जा सकता है. जो भी उनकी इस होशियारी भारी बातों को सुन रहा है, वह दांतों तले अंगुलियां दबा ले रहा है.

दरअसल, आवास विकास कॉलोनी में पार्क के पास स्थित अपनी बहन के घर गई निकिता 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी. पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे पर दोनों बैठे थे. घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे. तभी एक बंदर घर के अंदर घुस गया. वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा. अचानक अपने पास में बंदर को उत्पात मचाते देख दोनों बच्चियां घबरा गईं. 15 महीने की वामिका कुछ समझ नहीं पाई मगर डर कर मां-मां की आवाज लगाने लगी. वहीं निकिता भी डर गई. 

निकिता ने एलेक्सा को दिया ये कमांड
निकिता बताती है कि बंदर उन दोनों की तरफ कई बार दौड़ा. तभी उसकी नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और मानो उसके दिमाग की बत्ती जल गई. उसने बोला एलेक्सा (डिवाइस) कुत्ते की आवाज निकालो. वायस कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा. कुत्ता भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया. परिवार के मुखिया पंकज ओझा बताते हैं कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है. इसके बारे में कभी सोचे भी नहीं थे.

बच्ची के पिता ने बताया कि दिनचर्या को आसान बनाने में मददगार है एलेक्सा. एलेक्सा सूचना तक पहुंचने और कम्पेटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए आपके व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है. यह आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है. ट्रैफिक की जानकारी और किराने की लिस्ट तक बना सकता है. संगीत सुनाने में मदद कर सकता है. आपके लिए वीडियो प्ले कर सकता है. आप कहेंगे गुडनाइट तो यह कमरें की लाइट बंद कर सकता है. आपके मन मुताबिक मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है.

ये भी पढ़ें: UP News: गोंडा में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget