एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी ने निषाद समाज को दिया धोखा', राजपाल कश्यप ने सपा के कार्यक्रम में बोला हमला

Lok Sabha Election: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बस्ती लोकसभा प्रभारी राम प्रसाद चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यूपी में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है.

UP Lok Sabha Election 2024: बस्ती में समाजवादी पार्टी ने पीडीए पखवाड़ा के तहत जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया. महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सेल्हरा घाट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा. सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि यूपी की योगी सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है. धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर कुर्सी हासिल करने वाली बीजेपी सरकार का मुखौटा उजागर हो चुका है. उन्होंने निषाद समाज को आरक्षण का झांसा देकर धोखा देने का भी आरोप लगाया.

पीडीए पखवाड़ा के तहत जन पंचायत

सपा नेताओं ने जुमलों वाली बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. राजपाल कश्यप ने कहा कहा कि निषाद समाज के लोग बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखायेंगे. उन्होंने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की. राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में पीडीए पखवाड़ा जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बीजेपी के षड़यंत्र और जुमलों से मतदाताओं को सावधान रहने की अपील की. पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बस्ती लोकसभा प्रभारी राम प्रसाद चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यूपी में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है. खाद की कीमत बढ़ने से किसान परेशान हैं. बीजेपी सरकार किसानों, नौजवानों की बात नहीं सुन रही है.

सपा नेताओं का सरकार पर निशाना

उन्होंने बीजेपी सरकार पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया. बस्ती लोकसभा प्रभारी ने सपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कहा कि बीजेपी सरकार में दवाई, पढाई महंगी हो गई है. सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बीजेपी पूंजीपतियों का विकास कर रही है. किसान, नौजवान बदहाल हैं. सपा की सरकार में गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं को बीजेपी सरकार ने बंद कर दिया है. आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता झूठ और जुमलों वाली सरकार को करारा जबाब देंगे. सपा की जीत से खुशहाली और विकास का रास्ता निकलेगा. उन्होने सपा की नीति, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगे आने की अपील की. 

SP Candidates List: अंबेडकर नगर से सपा ने विधायक को दिया लोकसभा का टिकट, जानिए कौन हैं लालजी वर्मा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget